फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Retired employees risking their lives to get pension

पेंशन पाने के लिए जान जोखिम में डाल रहे रिटायर्ड कर्मचारी

Wed, 03 Jun 2020 11:52 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Retired employees risking their lives to get pension
पेंशन पाने के लिए जान जोखिम में डाल रहे रिटायर्ड कर्मचारी
विज्ञापन

संगठन ने आयुक्त से की शिकायत, पेंशन दिलाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। जिला पंचायत(जिपं) के करीब 40 सेवानिवृत्त कर्मचारी पेंशन की खातिर जान जोखिम में डाल रहे हैं। कोरोना संक्रमण की परवाह किए बिना वह घर से बाहर निकलकर दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। क्योंकि पेंशन नहीं मिलने के कारण उनके परिवार के सामने दो जून की रोटी का संकट खड़ा हो गया है। बुधवार को आयुक्त प्रयागराज मंडल से शिकायत की गई है।

स्थानीय निकाय सेवानिवृत्त वेलफेयर सोसाइटी के जिलाध्यक्ष त्रियुगी नारायण मिश्र ने बताया कि कौशाम्बी जिला पंचायत कार्यालय में विभिन्न पदों पर तैनात रहे करीब 40 कर्मचारियों को अप्रैल और मई महीने की पेंशन अभी तक नहीं दी गई है। जिसकी वजह से पेंशनर अपना व अपने परिवार का खर्च नहीं चला पा रहे हैं। उन्हें दूसरों के सामने हाथ फैलाना पड़ रहा है। अब तो दुकानदार उधार देने से भी कतराने लगे हैं। बड़ी बात है कि सरकार ने कोरोना संक्रमण के चलते बुजुर्गों के घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा रखी है। शासकीय निर्देशों में स्पष्ट कहा गया है कि स्वास्थ्य कारणों से ही बुजुर्ग घर के बाहर निकलेंगे, लेकिन पेंशन के लिए ये बुजुर्ग पेंशनर मजबूरी में घर से बाहर कदम रखकर अधिकारियों का चक्कर काट रहे हैं। पेंशनरों की मानें तो उन्होंने इसकी शिकायत पूर्व में कई बार जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व जिला पंचायत अध्यक्ष अवधरानी पटेल से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed