फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Rescue team found the body after 32 hours.

Kaushambi News: 32 घंटे बाद रेस्क्यू टीम को मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Rescue team found the body after 32 hours.
करिश्मा की फाइल फोटो 
यमुना में डूबी तिल्हापुर गांव की 19 वर्षीय करिश्मा उर्फ भुअरी का शव शनिवार शाम करीब सवा सात बजे घटनास्थल से 12 किलोमीटर दूर सेंवढ़ा गांव के मजरा पठन का पुरवा घाट पर उतराया मिला।
विज्ञापन

करीब 32 घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद शव मिलने पर मौके पर मौजूद परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। शव मिलते ही परिवार में चीखपुकार मच गई। तिल्हापुर गांव निवासी स्व. महेश की बेटी करिश्मा शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे पड़ोस की सहेलियों कोमल, सावित्री, काजल और तारावती के साथ रुसहाई और महरनिया घाट के बीच यमुना में नहाने गई थी।
विज्ञापन

नहाते समय करिश्मा, कोमल और सावित्री गहरे पानी में डूबने लगीं। घाट पर मौजूद तारावती ने किसी तरह कोमल और सावित्री को बचा लिया, लेकिन करिश्मा गहरे पानी में समा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम तक तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार सुबह प्रयागराज से एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची। एसडीएम प्रेरणा गौतम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ ने सरकारी स्टीमर से सैदपुर, औधन, ब्यूर, सेंवढ़ा और पठन का पुरवा घाट तक करीब 12 किलोमीटर के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। शाम को पठन का पुरवा घाट पर करिश्मा का शव उतराया मिला। निरीक्षक ज्ञान सिंह ने बताया कि शव को गांव लाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

करिश्मा की फाइल फोटो 

करिश्मा की फाइल फोटो 

करिश्मा की फाइल फोटो 

करिश्मा की फाइल फोटो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed