फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Report filed on three people in the case of woman's murder

महिला की हत्या के मामले में तीन लोगों पर केस

Tue, 28 Jul 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Report filed on three people in the case of woman's murder
महिला की हत्या के मामले में तीन लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन

कड़ा धाम कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर कसार गांव में रविवार शाम हुई थी विवाहिता की हत्या
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कड़ा धाम इलाके के दौलतपुर कसार गांव में दहेज की खातिर की गई एक विवाहिता की हत्या मामले में ग्राम प्रधान समेत तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। प्रधान मृतका के देवर हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। इल्जाम है कि इन सभी ने पीटने के बाद गला घोटकर महिला को मौत के घाट उतारा था।

फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना स्थित बहादुरपुर गांव निवासी शिव नारायण शर्मा ने बताया कि उसने अपनी बेटी लवली का विवाह 19 फरवरी 2019 को दौलतपुर कसार में सुनील पुत्र बचान से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज में बुलेट(मोटरसाइकिल) आदि की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हो सका। पीड़ित पिता की मानें तो रविवार शाम पति सुनील, देवर और ग्राम प्रधान अनिल तथा नंद तारा देवी आदि ने उसकी बेटी की पिटाई की। फिर गला घोटकर मौत के घाट उतार दिया। इसकी जानकारी मायके वालों को नहीं दी। पुलिस से खबर पाकर मायके वाले दौलतपुर कसार पहुंचे। पुलिस ने घटना के बाद ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मामले में कड़ा धाम कोतवाल राकेश तिवारी का कहना है कि उन्होंने अभी पीएम रिपोर्ट का अवलोकन नहीं किया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed