फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Report filed in Prayagraj woman's gang rape case

प्लाट देखने आई प्रयागराज की महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 25 Mar 2021 12:48 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 25 Mar 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Report filed in Prayagraj woman's gang rape case
Report filed in Prayagraj woman's gang rape case
पिपरी कोतवाली के मखऊपुर में सोमवार को प्लाट देखने आई प्रयागराज की महिला को नशीली दवा पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता को प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में रहने वाले दो व्यक्ति जमीन दिखाने के बहाने लेकर आए थे। फिलहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


प्रयागराज के फाफामऊ की रहने वाली विवाहिता का कहना है कि पिछले दिनों उसकी मुलाकात सिविल लाइंस निवासी अभिषेक शुक्ला व भूपेंद्र कुमार से हुई थी। दोनों ने बताया कि पिपरी कोतवाली के मखऊपुर में प्लाटिंग हो रही है।
विज्ञापन

Report filed in Prayagraj woman's gang rape case
harassment - फोटो : social media

शहर से सटे इलाके में फिलहाल जमीन काफी कम दाम पर मिल रही है। सोमवार को जमीन देखने की बात तय हुई। महिला के मुताबिक दोनों युवक उसे अपनी कार से मखऊपुर लाए। यहां धूल लगने के कारण उसे खांसी आने लगी। इस पर दोनों आरोपियों ने उसे खांसी की एक दवा दी। बताया कि यह खांसी की सिरप है। दवा पीने के बाद वह बेहोश हो गई।

Report filed in Prayagraj woman's gang rape case
harassment - फोटो : demo pic
होश आने पर वह जंगल में अकेले पड़ी थी। कपड़े भी बिखरे थे। इस मामले में राहगीरों की मदद से महिला पिपरी कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर का कहना है कि पीड़िता की तहरीर केे आधार पर केस पंजीकृत कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed