{"_id":"eec8dea8ebcc9af0dd3842249a919a0c","slug":"remove-the-younger-generation-aware-rally-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकालकर युवा पीढ़ी को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकालकर युवा पीढ़ी को किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 13 Aug 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर बुधवार को डायट के छात्रों ने मुख्यालय में रैली निकाली। रैली में शामिल छात्रों ने मंझनपुर चौराहे के साथ ही कस्बे का भ्रमण किया। इसके बाद सीएमओ कार्यालय पहुंचकर रैली का समापन किया गया। इस दौरान युवाओं को अपने अधिकारों और समाज में बढ़ती कुरीतियों के प्रति जागरूक करने की कोशिश की गई।
डायट प्राचार्य कमलेश बाबू ने कहाकि युवाओं को अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। कोई भी लड़ाई संघर्ष के बलबूते पर ही जीती जा सकती है। सीएमओ डॉ. राजकुमार मिश्रा ने कहाकि युवा पीढ़ी ही देश का भविष्य है। इसलिए युवाओं को हर कदम फूंक-फूंक कर रखना चाहिए। उन्होंने समाज में तेजी से फैल रही कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने का भी आह्वान किया। इस मौके पर तमाम डॉक्टर, प्रवक्ता और छात्र मौजूद रहे।