फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   religen in kaushambi

आध्यात्म के आगे भौतिक जगत शून्य

Sun, 17 Jul 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 17 Jul 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
religen in kaushambi
other
भौतिक युग की चकाचौंध के आगे लोग आध्यात्म से दूर होते जा रहे हैं जबकि हकीकत पर जाएं तो आध्यात्म के आगे भौतिक जगत पूर्णतय शून्य है। बौद्धिक जागरूकता की यह बातें भगवती मानव कल्याण के जिलाध्यक्ष ने बबुरा में आयोजित मासिक महाआरती में शामिल हुए भक्तों को बताई।
विज्ञापन


रविवार को बबुरा गांव में भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा मासिक महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल भक्तों ने महाआरती के जरिए मां अंबे की आराधना की। इसके बाद वक्ताओं ने आए हुए भक्तों को आध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियां दी। इस दौरान शक्ति चेतना संगठन के जिलाध्यक्ष ज्ञान स्वरूप मिश्र ने बताया कि आध्यात्मिक जगह के सामने भौतिक जगत शून्य है। आध्यात्मिक जीवन केवल बाह्य पूजा पाठ से निर्मित नहीं होता ग्रंथों को रटने से नहीं मिलता बल्कि व्यक्ति को उसमें पूर्ण रूप से समाहित होना पड़ता है।
विज्ञापन


भगवती मानव कल्याण संगठन के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह योग भारती ने कहा कि नशामुक्त, मांसाहार मुक्त और चरित्रवान जीवन जीने का संदेश भक्तों को दिया। महाआरती कार्यक्रम के मौके पर राजेंद्र अग्रहरि, गंगादीन प्रजापति, शत्रुघ्न शुक्ल, श्याम नारायण त्रिपाठी समेत तमाम भक्तगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed