फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Relatives roamed around with the dead body of a girl student on a bike, did not get an ambulance

कौशांबी : बाइक पर छात्रा का शव लेकर घर गए परिजन, नहीं मिली एंबुलेंस, डीएम ने दिए जांच के आदेश

Fri, 17 Mar 2023 12:46 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Mar 2023 12:46 AM IST
सार

कोखराज कोतवाली के हजारी तारा गांव की एक छात्रा ने बृहस्पतिवार की शाम परीक्षा में फेल होने की डर से फांसी लगाकर जान दे दी। निजी अस्पताल के चिकित्सक ने उसे मृत घोषित किया तो परिजनों ने एम्बुलेंस को फोन लगाया। इस मामले में डीएम ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन
Relatives roamed around with the dead body of a girl student on a bike, did not get an ambulance
Kaushambi : शव को बाइक पर लादकर ले जाते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोखराज कोतवाली के हजारी तारा गांव की एक छात्रा ने बृहस्पतिवार की शाम परीक्षा में फेल होने की डर से फांसी लगाकर जान दे दी। निजी अस्पताल के चिकित्सक ने उसे मृत घोषित किया तो परिजनों ने एम्बुलेंस को फोन लगाया। कुछ देर इंतजार के बाद परिवार के लोग उसका शव बाइक में लाद कर घर चले गए। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। डीएम ने इस मामले में जांच का आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन

नगर पालिका भरवारी के वार्ड नंबर 1 हजारी का तारा गांव निवासी शिवकुमार ईट भट्ठा मजदूर है। बताया कि उसकी बेटी निराशा देवी (18) ने इस बार यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा दिया था। परीक्षा में कुछ विषयों के पेपर खराब हो गए थे। इससे वह काफी परेशान रहती थी। परिजनों का कहना है कि परीक्षा में फेल होने की डर से निराशा ने बृहस्पतिवार की शाम 4 बजे जब घर में कोई नहीं था, तभी छत के चुल्ले में साड़ी का फंदा लगाकर फांसी लगा लिया l

विज्ञापन

इस दौरान पड़ोसी महिला ने जंगले से निराशा को फंदे से लटका देखा तो शोर मचा दिया। मौके पर पहुंचे छात्रा के भाई कुलदीप ने बहन को फंदे से नीचे उतारा,सांस चलती देख फौरन बाइक से अपने एक दोस्त के साथ उसे इलाज के लिए मंझनपुर के निजी अस्पताल ले गए। जहां देखते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत की पुष्टि होने पर मृतका के भाई ने एम्बुलेंस को फोन से सूचना दी। करीब आधे घंटे तक एम्बुलेंस नही पहुचने पर शव बाइक पर लादकर घर पहुचा। सूचना के बाद पहुची पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर कोखराज रमेश पटेल ने बताया कि इण्टर की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया है, शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है l

मामला संज्ञान में नहीं है ।शिकायत मिलती है तो जांच करा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. हिन्द प्रकाश मणि, डिप्टी सीएमओ

छात्रा का शव बाइक से ले जाने में डीएम गंभीर, दिया जांच का निर्देश

नगर पालिका भरवारी के हजारी का तारा गांव में बृहस्पतिवार को इंटरमीडिएट की छात्रा निराशा देवी का शव बाइक से ले जाने के मामले को जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने गंभीरता से लिया है। डीएम ने सीएमओ को जांच कर विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।

हजारी का तारा निवासी शिवकुमार की बेटी निराशा देवी (18) ने इस वर्ष इंटर की परीक्षा दी थी। परीक्षा में फेल होने के डर से बृहस्पतिवार को निराशा ने घर में फांसी लगा ली थी। परिवार के लोग उसे मंझनपुर के समदा रोड स्थित निजी अस्पताल लाए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोगों ने शव ले जाने के लिए वाहन मांगा लेकिन उन्हें नहीं मिला।

बाद में घरवाले शव बाइक से ले गए। डीएम के निर्देश पर सीएमओ डॉ.पुष्पेंद्र कुमार ने जांच कराई। सीएमओ के मुताबिक जांच में पता चला कि घरवाले युवती को किसी सरकारी अस्पताल नहीं लाए थे। निजी अस्पताल में पहुंचने के बाहर ही चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घरवालों ने शव वाहन को फोन नहीं किया। फिलहाल मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed