फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Reena Devi becomes self-reliant, creates success story with Ayurvedic oil

Kaushambi News: आत्मनिर्भर बनीं रीना देवी, आयुर्वेदिक तेल से रच रहीं सफलता की कहानी

Mon, 26 Jan 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 26 Jan 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Reena Devi becomes self-reliant, creates success story with Ayurvedic oil
पति के सा​थ मिलकर तेल को पैक करती रीना। संवाद
ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में स्वयं सहायता समूह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसकी मिसाल प्रगति महिला स्वयं सहायता समूह की सचिव रीना देवी हैं। इन्होंने समूह से मिले सहयोग से न सिर्फ अपना व्यवसाय शुरू किया, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत किया है।
विज्ञापन

चायल तहसील के मोहम्मदपुर निवासी रीना देवी करीब दो साल पहले प्रगति महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़कर बाजार को देखा और अपनी झमता को समझा। रीना बताती हैं कि उनके घर के लोग पूर्व में वैद्य रहे हैं। ऐसे में तेल बनाने का नुस्खा उनको बता है। इसी को रीना ने अपने भविष्य का जरिया बनाया।
विज्ञापन

रीना ने डेढ़ साल पहले समूह से एक लाख रुपये का ऋण लेकर आयुर्वेदिक तेल निर्माण का कार्य शुरू किया। वह युरूद्रा लाल तेल बनाती हैं। इनका तेल बालों की समस्याओं को दूर करता है। इसके साथ ही युरूद्रा विश्राम ऑयल दर्द नाशक के रूप में उपयोगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआत में इन्होंने अपने तेल की बिक्री मेले में स्टाल लगाकर कर किया। इसके परिणाम बेहतर मिले। लोगों ने दोबारा तेल की मांग की। इसके बाद रीना ने मेडिकल स्टोरों पर भी सप्लाई शुरू कर दी। इसमें पति सुमन कुमार का भी वह सहयोग लेती है। इसके लिए कच्चा माल (जड़ी-बूटी) मिर्जापुर, चित्रकूट व सनता सहित अन्य स्थानों से आता है।

परिवार में पति के अलावा तीन बच्चे हैं। बेटी साक्षी बीए-एलएलबी की पढ़ाई कर रही हैं, बेटा युरूद्र प्रताप सिंह इंटरमीडिएट में है, वहीं छोटा बेटा कृष नौवीं कक्षा में पढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed