{"_id":"696e84e090bb9f05e70672e6","slug":"recruitment-for-739-anganwadi-assistant-posts-in-the-district-verification-is-underway-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-135236-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: जिले में 739 आंगनबाड़ी सहायक पदों पर भर्ती, हो रहा सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: जिले में 739 आंगनबाड़ी सहायक पदों पर भर्ती, हो रहा सत्यापन
विज्ञापन
बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से आंगनबाड़ी सहायिका के 739 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए सत्यापन कार्य जारी है। इसके लिए पूर्व में ऑनलाइन आवेदन हुए थे। विभाग की तरफ से पोर्टल पर उपलब्ध ब्रॉडशीट के सत्यापन के साथ-साथ मेरिट सूची में शामिल आवेदिकाओं के मूल अभिलेखों की जांच समिति के माध्यम से कराई जा रही है।
सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में यह अनिवार्य किया गया है कि अभ्यर्थिनी उसी ग्राम सभा या वार्ड की निवासी हो, जहां के लिए पद विज्ञापित किया गया है। चयन में शासनादेश के अनुसार प्राथमिकता दी जा रही है। पहले चरण में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली विधवा अभ्यर्थिनी पर विचार होगा। यदि ऐसे आवेदन नहीं मिलते हैं तो विधिक तलाकशुदा या परित्यक्ता अभ्यर्थिनी को अवसर दिया जाएगा।
इसके बाद गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली अन्य अभ्यर्थिनियों और अंत में गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करने वाली अभ्यर्थिनियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। कहा कि चयन प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से कराई जा रही है।
विज्ञापन
सीडीओ ने लोगों को किसी भी प्रकार के बिचौलिए या दलाल के झांसे में न आने की अपील की गई है। यदि किसी तरह के लेन-देन की जानकारी मिलती है तो तत्काल दूरभाष संख्या 05331-298655 पर सूचना दें। लेन-देन की पुष्टि होने पर संबंधित आवेदिका और व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।