फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Real life is currently ruined in the desire for reel life.

Kaushambi News: रील लाइफ की चाह में फिलहाल तबाह हुई रियल जिंदगी

Wed, 31 Jul 2024 06:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 31 Jul 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Real life is currently ruined in the desire for reel life.
सोशल मीडिया ने फिलहाल नए जीवन की शुरूआत करने जा रहे एक दंपती की राह में रोड़ा खड़ा कर दिया। रील लाइफ की चाह में एक होने वाले जोड़े की रियल जिंदगी तबाह होने की कगार पर है। मंगेतर को इस बात से ऐतराज था कि युवती रील बनाकर सोशल मीडिया पर डालकर मर्दों पर कमेंट करती है। वहीं दूसरी तरफ युवती ने मंगेतर पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी।
विज्ञापन

मामला महिला थाने पहुंचा, पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। अब प्रकरण की जांच कड़ाधाम कोतवाली पुलिस को दी गई है।
कड़ा धाम कोतवाली के एक गांव की युवती की शादी क्षेत्र के ही एक गांव के एक युवक से तय हुई थी। 17 दिसंबर 2023 को बरीक्षा व गोदभराई की रस्म भी हो गई। शादी दिसंबर 2024 में होने की बात हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक इस बीच मंगेतर को पता चला कि उसकी होने वाली पत्नी रील बना रही है। अपनी रील में वह मर्दों पर अश्लील कमेंट करती है।
इस पर युवक ने शादी से करने साफ मना कर दिया। यह बात जब युवती के परिजनों को पता चली तो उन्होंने युवक को काफी समझाने का प्रयास किया। मंगेतर शादी के लिए राजी नहीं हुआ तो प्रकरण पुलिस के पास पहुंचा। एसपी ने मामले की जांच महिला थाने को सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला थाने की पुलिस ने दोनों पक्ष को बुलाकर समझौता कराने का प्रयास किया बात नहीं बनी। इस पर प्रकरण की जांच अब कड़ा धाम कोतवाली पुलिस को दी गई हैं। क्योंकि लड़की और लड़का उसी कड़ा कोतवाली इलाके के रहने वाले हैं।
----

युवती ने युवक पर शारीरिक संबंध बनाने के लगाए आरोप
रील बनाने का आरोप लगाकर मंगेतर शादी से मुकरने वाले युवक पर युवती ने शारीरिक संबंध बनाए जाने का आरोप लगाया। युवती का कहना है कि रिश्ता तय होने के बाद युवक उससे अक्सर मिलता था। इस दौरान युवक ने उसका यौन शोषण किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

---
इनका कहना है
कड़ाधाम कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने शादी में और दहेज मांगने व सात माह तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। प्रार्थना पत्र पर जांच की गई तो प्रथम दृष्टया मामला रील बनाने से संबंधित पाया गया। दोनों लोग कड़ा धाम कोतवाली इलाके के रहने वाले हैं। इसलिए प्रकरण की जांच वहां की पुलिस को सौंपी गई है।
नीलम राघव , इंस्पेक्टर महिला थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed