फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Real brothers beaten brutally for refusing to settle the case

Kaushambi News: मुकदमें सुलह से इन्कार पर सगे भाइयों को बेरहमी से पीटा

Thu, 27 Feb 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 27 Feb 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Real brothers beaten brutally for refusing to settle the case
पिपरी कोतवाली के कमालपुर बरेठी गांव में मंगलवार रात मुकदमे में सुलह से इन्कार करने पर सगे भाइयों की पिटाई कर दी गई। इलाज के लिए दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार सुबह कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

कमालपुर बरेठी गांव की सांवली देवी ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी को गांव का ही युवक सात महीने पहले बहला ले गया था। आरोपी ने मुंबई ले जाकर नकदी,गहना छीनने के बाद बेटी की हत्या कर दी थी। मुंबई पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

जमानत पर छूटने के बाद आरोपी अब मुकदमे में सुलह करने का दबाव बना रहा है। सोमवार रात दस बजे आरोपी साथियों संग घर आया और मुकदमे में सुलह का दबाव बनाने लगा। इन्कार करने पर उसके पति फूलचंद्र और देवर लालचंद्र को लाठी डंडे से जमकर पीटा। चीख-पुकार सुन पड़ोसियों के ललकारने पर आरोपी भाग निकले। जख्मी सगे भाइयों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह पीड़िता ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। इंस्पेक्टर शिव चरन राम ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ के कार्रवाई की जाएगी।
--------
भूमि विवाद में दंपती को पीटा
सैनी कोतवाली के मर्दानपुर वर्जी गांव में भूमि विवाद में दंपती की पिटाई कर दी गई। पीड़ित नत्थू ने बताया कि बुधवार सुबह वह घर के पास पड़ी भूमि पर मवेशियों के लिए छप्पर बना रहा था। इस दौरार पट्टीदार पहुंच कर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडे से उसे व उसकी पत्नी भगवती को पीट दिया।

---------
बेटी के ससुराल आए बुजुर्ग को पड़ोसियों ने पीटा
सरायअकिल कोतवाली के मल्हीपुर गांव निवासी सुमैना देवी ने बताया कि सोमवार को उसके पिता रामआसरे निवासी रगौली राजापुर चित्रकूट उसके घर आए थे।
आरोप है कि रात 11 बजे मामूली बात को लेकर पड़ोसी सुरेश और बिट्टी ने पिता रामआसरे को गाली गलौज करते हुए पीटने लगे। बीचबचाव करने पर आरोपियों ने उसे भी मारा पीटा।
पड़ोसियों के दखल पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed