फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Raw wall fell, child died due to being buried under rubble

कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबने से बच्चे की मौत

Wed, 14 Aug 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Raw wall fell, child died due to being buried under rubble
Raw wall fell, child died due to being buried under rubble - फोटो : KAUSHAMBI
कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबने से बच्चे की मौत
विज्ञापन

कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के आंबाकुआ गांव में हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
बारा। कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के आंबाकुआ गांव में मंगलवार सुबह बारिश से सीझी एक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। इसके मलबे में दबने से पांच वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।

आंबाकुआ निवासी राकेश कुमार किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसका आधा घर कच्चा है। बारिश से सीझी कच्चे मकान की एक दीवार मंगलवार सुबह गिर गई। पास खेल रहा राकेश का बेटा दीपक (5) इसके मलबे में दब गया। शोर-शराबे पर जुटे ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने दीपक को बाहर निकाला। नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां प्राइवेट हॉस्पिटल में उसकी सांसें थम गईं। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पीड़ितों को ढांढस बंधाने के लिए उनके घर पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed