फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Rape victim sought permission for abortion of minor daughter

Kaushambi News: दुष्कर्म की शिकार नाबालिग बेटी के गर्भपात की इजाजत मांगी

Thu, 06 Jul 2023 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 06 Jul 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Rape victim sought permission for abortion of minor daughter
कोतवाली इलाके में पांच महीने पहले चचेरे भाई की हवस की शिकार गर्भवती किशोरी के पिता ने कोर्ट से गर्भ गिराने की इजाजत मांगी है। कोर्ट ने सीएमओ को मेडिकल बोर्ड गठित कर गर्भ समापन की बाबत रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन

पीड़ित किशोरी के पिता का कहना है उसकी बेटी मानसिक रूप से ठीक नहीं है। अप्रैल में बेटी को अचानक उल्टियां होने लगीं। चिकित्सक से इलाज कराया तो मालूम चला कि वह गर्भ से है। पूछताछ में उसने अपने चचेरे भाई अनिल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। 23 अप्रैल को पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अनिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपी अनिल जेल में है। मामला विशेष न्यायाधीश पास्को की अदालत में विचाराधीन है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर गणेश प्रसाद सिंह का कहना है मंगलवार को कोर्ट ने इस बाबत उन्हें तलब किया था। उन्होंने बताया कि गर्भ समापन को लेकर वह कुछ नहीं कर सकते। इस पर अदालत ने सीएमओ को मेडिकल बोर्ड गठित कर किशोरी का स्वास्थ्य परीक्षण की रिपोर्ट मांगी है। क्योंकि गर्भ समापन से जच्चा व बच्चा को खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




चरवा में बिन ब्याही मां बनी थी किशोरी
चरवा कोतवाली इलाके में भी करीब छह महीने पहले एक किशोरी बिन ब्याही मां बनी थी। किशोरी के साथ रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक ने दुष्कर्म किया था। उस मामले में भी किशोरी के पिता ने कोर्ट से गर्भपात कराने की अनुमति मांगी।

मेडिकल बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट में किशोरी को छह माह की गर्भवती होने की बात कहकर गर्भपात में जच्चा-बच्चा की जान को खतरा बताया था। बाद में कोर्ट के आदेश में किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कर सुरक्षित प्रसव कराया गया। नवजात को जन्म देने के अगले ही दिन किशोरी अपने घर चली गई। एसएनसीयू में बच्चे को भर्ती करके स्वस्थ किया गया। बाद में उसे चाइल्ड लाइन को सौंपा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed