फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Rape of woman after holding her hostage, demanded ransom, case filed against eight

Kaushambi News: बंधक बनाकर महिला से दुष्कर्म ,मांगी फिरौती तो आठ के खिलाफ मुकदमा

Fri, 21 Feb 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 21 Feb 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Rape of woman after holding her hostage, demanded ransom, case filed against eight
पति के पास मुंबई जाने के लिए निकली महिला को रास्ते में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। साथ ही पति से दो लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। नामजद तहरीर के बाद भी पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित पति ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर दो साल बाद दो महिलाओं समेत आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

सरायअकिल इलाके के एक व्यक्ति ने बताया कि वह मुंबई में रहकर मेहनत-मजदूरी करता है। 22 फरवरी 2023 को उसकी पत्नी घर से अकेले मुंबई के लिए निकली थी। रास्ते में बसुहार निवासी शीतला प्रसाद, सूरज, पुष्पा देवी व संभल जिले के गिन्नौर कोतवाली के गोठना गांव निवासी राम निवास, श्रीपाल, पुष्पा देवी, संजय तथा प्रयागराज झलवा निवासी रितेश ने उसकी पत्नी को बंधक बना लिया। इसके बाद अलग-अलग जगहों पर ले जाकर साथ रही महिलाओं की मदद से आरोपियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

पत्नी के कई दिन तक मुंबई नहीं पहुंचने पर वह खोजबीन में लगा रहा। इसी बीच अचानक अंजान मोबाइल नंबर से दो लाख की फिरौती मांगी गई। तब पता चला कि मामा शीतला प्रसाद, मामी पुष्पा देवी व लड़का सूरज निवासी बसुहार ने पांच अन्य लोगों के साथ बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही दो लाख रुपये की फिरौती मांगी। नामजद तहरीर के बाद भी सरायअकिल थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के आला-अफसरों ने भी कोई मदद नहीं किया। छह माह बाद किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर आई पत्नी ने आप बीती बताया तो पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर बुधवार को पुलिस ने दो महिला समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed