फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   rape in karari kotwali area

महिला से प्रधान ने किया दुराचार

Sat, 18 Mar 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 18 Mar 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
rape in karari kotwali area
rape shimla
करारी इलाके की एक महिला को प्रेम जाल में फंसा कर ग्राम प्रधान ने दुराचार किया। इतना ही नहीं वीडियो क्लिप बनाकर उसको ब्लैकमेल करना भी शुरू कर दिया। एक सप्ताह पहले प्रधान ने महिला को अपने साथी के हवाले कर दिया। महिला ने करारी थाने में प्रधान व साथी के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



करारी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता के पति की सालभर पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी थी। आरोप है कि पति की मौत के बाद ग्राम प्रधान ने उसको प्रेम जाल में फंसा लिया। मदद के बहाने वह उसके घर आता-जाता था। झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने के साथ ही उसकी वीडियो क्लिप बना ली। एक सप्ताह पहले प्रधान अपने एक साथी के साथ महिला के घर पहुंचा। साथी ने भी महिला से दुराचार का प्रयास किया तो उसने विरोध किया। इस पर प्रधान ने वीडियो क्लिप दिखाते हुए धमकी दी कि यदि विरोध किया तो वह इसको सार्वजनिक कर देगा। इससे उसकी बदनामी हो जाएगी। इसके बाद साथी ने उसके साथ दुराचार किया। प्रधान व उसके साथी के जाने के बाद महिला ने करारी थाने की पुलिस को प्रधान व उसके साथी के खिलाफ तहरीर दी। आरोप है कि मामले में करारी थाने की पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इलाकाई पुलिस से इंसाफ न मिलने पर शुक्रवार को पीड़िता मंझनपुर पहुंची और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसपी वीके मिश्र ने करारी कोतवाल को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed