फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Rangoli decorated in schools on Diwali

Kaushambi News: दीपावली पर्व पर स्कूलों में सजी रंगोली

Sat, 11 Nov 2023 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 11 Nov 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Rangoli decorated in schools on Diwali
कड़ा/चायल। प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके बाद शिक्षकों ने उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन


कड़ा के श्री छेदी लाल राजा राम साहू इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता हुई। इसमें कक्षा दस के छात्र पहले, आठ के दूसरे और सात के विद्यार्थी तीसरे स्थान पर रहे। प्रबंधक निलेश साहू ने सभी को सम्मानित किया। कार्यक्रम में हरि मोहन, सुनील पांडेय आदि मौजूद रहे। नेवादा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय तिलगोड़ी में भी चित्रकला व रंगोली प्रतियोगिता हुई। रंगोली प्रतियोगिता में शिखा व तराना प्रथम रहीं। जबकि रुचि व सुहानी दिवाकर को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


चित्रकला में दीपक को प्रथम, इनामुल हक अंसारी को द्वितीय स्थान मिला। इस मौके पर प्रधानाध्यापक डॉ. राम नेवाज सिंह,तनवीर फातिमा, सुनीता सिंह, मधु सोनकर, बबिता केसरवानी, सरोज देवी, पवन कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। प्राइमरी स्कूल भगवानपुर में बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर रंगोली बनाई। इसके बाद श्रीराम, लक्ष्मण और माता जानकी के रूप में तैयार होकर बच्चों ने नाट्य मंच किया। इस मौके पर सहायक अध्यापक शैलजा मिश्रा, समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


काजीपुर चायल के उत्थान संस्था में सप्ताह भर से चल रहे कार्यक्रम का धनतेरस के दिन समापन हुआ। प्रतियोगिता में यूकेजी के मोक्ष साहू, विनायक केसरवानी, शौर्य दुबे, एलकेजी के हृति, शाल्वी और दृष्टि, नर्सरी के सिद्धार्थ, वैष्णवी, सिद्धि, और मनु केसरवानी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। ओवरऑल प्रतियोगिता में गरिमा ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसी तरह सजावट में वंश, सृष्टि, ग्रिशू, सिदरा, हनी, आशुतोष, तनु, प्रीत, तुषार, सौम्या, सोनाक्षी, खुशी और शौर्य ने बेहतर प्रदर्शन किया। रंगोली प्रतियोगिता में यलो हाउस प्रथम, ग्रीन द्वितीय और ब्ल्यू हाउस तृतीय स्थान पर रहा। यलो हाउस की बच्चियों में खुशी, स्नेहा, माही केसरवानी और अंशु ने रंगोली सजाई।


वॉल पेंटिंग में निवेदिता, स्ट्रिंग लाइट्स में हर्ष, लैंप में शौर्य, आशुतोष बेहतर रहे। पैरेट पेंटिंग में हिब्जा, पलक और हनी बेहतर रहीं। ओवरऑल प्रतियोगिता में वैष्णवी, सिद्धि व मानवी केसरवानी प्रमुख रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राहुल शुक्ल, वरिष्ठ शिक्षक राकेश मालवीय, आरपी ओझा, फातिमा बीवी, जैनब, हबीब, अतुल पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed