फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Rang and Roza together after three decades, administration on alert

Kaushambi News: तीन दशक बाद रंग और रोजा एक साथ, प्रशासन एलर्ट

Thu, 19 Feb 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 19 Feb 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Rang and Roza together after three decades, administration on alert
रायपुर गांव में होलिका दहन स्थल में ग्रामीणों के साथ मौजूद उपनिरीक्षक विजय कुमार - फोटो : चेतना।
तीन दशक बाद एक साथ पड़ने वाले रंग और रोजे के त्योहार में इंसानियत प्रभावित न हो इसके लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से एलर्ट है। आगामी तीन मार्च को होलिका दहन तथा 4 मार्च को रंगों के साथ रमजान के त्योहार से जिले में रौनक है।
विज्ञापन

एक हजार से अधिक स्थानों में जलाई जाने वाले होलिका और मस्जिदों में नमाज को लेकर एलर्ट पुलिस प्रशासन ने हुडदंगाईयों पर अभी से अपनी नजर पैनी कर दी है। प्रशासन ने जिले में होलिका दहन के स्थानों को चिह्नित करने के साथ ही रमजान में पढ़ी जाने वाली जुमा की नमाज के लिए चिह्नित मस्जिदों की भी गिनती शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिना अनुमति किया होलिका दहन तो होगी कार्रवाई
जिले में होलिका दहन के लिए चिह्नित 1082 स्थानों के अलावा यदि किसी ने भी बिना अनुमति के नए स्थान पर होलिका दहन किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि नए स्थान पर होलिका दहन के लिए पुलिस और स्थानीय प्रशासन के द्वारा अनुमति मिलने के बाद ग्रामीणों की भी आम सहमति अनिवार्य होगी। यदि बिना अनुमति के कोई भी सार्वजनिक स्थान पर होलिका दहन और एकत्र होकर नमाज पढ़ता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन की इन व्यवस्थाओं का करना होगा पालन
होली और रमजान के त्योहार को लेकर एलर्ट पुलिस फोर्स ने कस्बों और प्रमुख नाकों पर अपनी तैनाती का व्यापक प्रबंधक किया है। संवेदनशील स्थलों पर सीओ, थाना प्रभारी तथा बीट के पुलिस के साथ यूपी-112 और रिजर्व फोर्स को रखा गया है ताकि किसी अप्रिय स्थिति पर तुरंत प्रतिक्रिया दी जा सके। बिना अनुमति सड़कों पर डीजे बजाने पर भी पूरी तरह से रोक है।
जिला प्रशासन और पुलिस ने दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। त्योहारों की खुशी बरकरार रहे, इसके लिए संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स, मिश्रित गश्त और शांति समिति की बैठकों का सिलसिला तेज कर दिया गया है। -डॉ. अमित पाल शर्मा, जिलाधिकारी
होलिका दहन स्थलों का सत्यापन करने के साथ ही बिना अनुमति नई जगह चिह्नित कर होलिका दहन पर रोक लगाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। त्योहार सौहार्द के प्रतीक हैं। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। -राजेश सिंह, एसपी ।

होलिका दहन स्थलों की जांच में जुटी पुलिस

महेवाघाट।
त्योहार के दौरान शांति व सौहार्द बनाए रखने के लिए महेवाघाट पुलिस ने मंगलवार को विभिन्न गांवों में पहुंचकर स्थलों का निरीक्षण किया। उपनिरीक्षक विजय कुमार ने हटवा अब्बासपुर, रानीपुर, रायपुर और डूंडी गांव में ग्रामीणों के साथ होलिका दहन स्थलों का भौतिक सत्यापन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article