फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Ramraj baithe trailoka, harshit bhaye gaye sb shoka

रामराज बैठे त्रैलोका, हर्षित भए गए सब शोका

Sat, 07 Oct 2017 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 07 Oct 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
Ramraj baithe trailoka, harshit bhaye gaye sb shoka
अझुआ में राम लीला का मंचन करते कलाकार। - फोटो : amar ujala
नगर पंचायत सरायअकिल की 86 वर्ष पुरानी रामलीला का मंचन गुरुवार की रात राम के राज्याभिषेक की लीला के साथ संपन्न हो गया। राज्याभिषेक होते ही मंचन स्थल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। रामलीला के सकुशल मंचन पूर्ण होने पर कमेटी के पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की। इस मौके पर मंचन स्थल दर्शकों से खचाखच भरा रहा।
विज्ञापन


गुरुवार रात कलाकारों ने राम राज्याभिषेक की लीला का मंचन किया। मंचन के इस नजारे को देखने के लिए कस्बे के अलावा इलाके के ग्रामीणों की भारी भीड़ मंचन स्थल पर उमड़ी। रावण का बध कर अयोध्या लौटे भगवान श्रीराम को भरत ने उनकी राजगद्दी सौंपी दी। राज्याभिषेक ‘प्रथम तिलक वशिष्ठ मुनि कीन्हा, पुनि सब विप्रन्ह आयुष दीन्हा’ के दौरान पहला तिलक वशिष्ठ मुनि ने लगाया। इसके बाद सभा में मौजूद सभी ब्राह्मणों ने आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


इसके बाद कमेटी के अध्यक्ष गोपाल जी केसरवानी, पूर्व विधायक शिवदानी ने भगवान राम की विधि विधान से पूजा करते हुए रामलीला मंचन का समापन किया। इस मौके पर अनिल केशरवानी, शंकर लाल, संदीप पाठक, राजू पांडेय, कृष्ण नारायण रस्तोगी, संतोष स्वर्णकार, गौरी शंकर मोदनवाल सहित कस्बे के सभी गणमान्य लोग मौजूद रहे। रामलीला मंचन सकुशल संपन्न होने पर कमेटी के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को एक-एक शाल व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



महर्षि की तपस्या से हिल उठा देवराज का सिंहासन
नगर पंचायत करारी की ऐतिहासिक रामलीला का मंचन गुरुवार रात नाराद मोह की लीला के साथ शुरू हो गया। इसे देखने के लिए पहले दिन ही दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। मंचन में नारद की तपस्या से देवराज इंद्र का सिंहासन हिल उठा। इस नजारे का दर्शकों ने पहले दिन खूब लुत्फ उठाया।

नगर पंचायत करारी की रामलीला में गुरुवार को नारद मोह का मंचन किया गया। उत्तर भारत के कोने-कोने से आए चुनिंदा कलाकारों ने पहले दिन से ही मंचन के जरिए समा बांधना शुरू कर दिया। कथा में कलाकारों ने दर्शाया कि हिमालय की सुंदर वादियां देवर्षि नारद का मन मोह लेती हैं और वहीं तपस्या करने लगते हैं। उनके तपोबल से देवराज इंद्र का सिंहासन हिलने लगता है। इस पर देवराज ने कारण पता लगाने के लिए अपने परम सेवक कालादेव को पृथ्वी लोक में भेजा।

सिंहासन हिलने का कारण महर्षि की तपस्या पता चलने पर इंद्र ने तपस्या भंग करने के लिए कामदेव, उर्वसी, रंभा, मेनका आदि अप्सराओं को भेजा। तप भंग नहीं होने पर कामदेव नारद मुनि के चरणों में गिर पड़े। इस पर नारद जी को कामदेव पर विजय पाने का घमंड हो गया। नारद जी से इस विजय पर रहा नहीं गया और ब्रह्मा व शिवजी के मना करने के बावजूद उन्होंने इसकी जानकारी विष्णु भगवान को दे दी। विष्णु ने माया नगरी की रचना करते हुए शीलनिधि की पुत्री विश्वमोहिनी का स्वयंवर रचा दिया।

नारद जी ने कन्या का हाथ देखा तो पता चला कि जिसके साथ उसकी शादी होगी वह प्रतापी होगा। इस पर नारद जी भगवान विष्णु के पास सुंदर रूप मांगने के लिए पहुंचे। विष्णु ने उन्हें वानर रूप दे दिया। वानर रूप लेकर स्वयंवर में पहुंचे नारद जी को उपहास का सामना करना पड़ा। इस पर नारद जी ने विष्णु व उपहास करने वाले दो गणों को शाप दे दिया। पहले दिन की लीला में नारद के वानर स्वरूप व स्वयंवर की लीला देखा दर्शक गदगद रहे।

अझुवा में ताड़का, मारीच, सुबाहु बधव व फलवारी लीला संपन्न
 नगर पंचायत अझुवा में दशहरा मेले को लेकर आयोजित की जा रही रामलीला देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। गुरुवार रात कलाकारों ने ताड़का, मारीच सुबाहु वध व फुलवारी लीला का मंचन किया गया। मंचन देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी।


नगर पंचायत अझुवा का दशहरा मेला 10 व 11 अक्तूबर को आयोजित होगा। मेले से पहले हर साल की भांति इस साल भी तीन अक्तूबर से रामलीला का मंचन नारद मोह के साथ शुरू हुआ। गुरुवार रात तीसरे दिन कलाकारों ने ताड़का, मारीच व सुबाहु वध व फुलवारी लीला का मंचन किया। मंचन देखने के लिए जुटे दर्शकों ने राक्षसों का वध होने पर जय श्रीराम का जयकारा लगाया। श्रीराम लीला कमेटी के अध्यक्ष शंकर लाल केसरवानी ने बताया कि शुक्रवार रात धनुष यज्ञ लीला का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed