{"_id":"6925fe1c434387ba68086198","slug":"ramp-construction-for-the-disabled-completed-in-the-district-court-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-132831-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: जनपद न्यायालय में दिव्यांगजनों के लिए रैंप निर्माण पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: जनपद न्यायालय में दिव्यांगजनों के लिए रैंप निर्माण पूरा
Wed, 26 Nov 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 26 Nov 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
जनपद न्यायालय कौशाम्बी में दिव्यांग वादकारियों, अधिवक्ताओं और न्यायालय कर्मियों की सुविधा के लिए विशेष व्हीलचेयर रैंप का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। लंबे समय से न्यायालय परिसर में दिव्यांगजनों के लिए अलग रैंप नहीं होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। शासन की स्वीकृति के बाद न्यायालय भवन के अंदर रैंप का निर्माण कराया गया है। इससे दिव्यांगजनों का न्यायालय में प्रवेश अब अधिक सुरक्षित, सरल और सम्मानजनक हो सकेगा।
बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष शशि प्रताप त्रिपाठी ने बताय कि दिव्यांग वादकारियों और अधिवक्ताओं के लिए यह रैंप अत्यंत लाभकारी है। वर्षों से चली आ रही परेशानियां अब दूर होंगी और न्यायालय तक समान रूप से पहुंच सुनिश्चित होगी।
उपाध्यक्ष अंकित त्रिपाठी ने कहा कि पहले रैंप नहीं होने से दिव्यांगजनों को बड़ी दिक्कतें आती थीं। अब नई सुविधा से वह बिना किसी बाधा के न्यायालयीन कार्यवाही में शामिल हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि पहले रैंप नहीं होने से दिव्यांगजनों को बड़ी दिक्कतें आती थीं। अब नई सुविधा से वह बिना किसी बाधा के न्यायालयीन कार्यवाही में शामिल हो सकेंगे।