{"_id":"5ddad8e08ebc3e54e765c17f","slug":"ramlila-of-shri-ram-birth-kaushambi-news-ald261085960","type":"story","status":"publish","title_hn":"भए प्रगट कृपाला, दीनदयाला, कौशल्या हितकारी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भए प्रगट कृपाला, दीनदयाला, कौशल्या हितकारी...
विज्ञापन
ramlila of shri ram birth
- फोटो : KAUSHAMBI
भए प्रगट कृपाला, दीनदयाला, कौशल्या हितकारी...
उदिहिन बुजुर्ग गांव की रामलीला में शनिवार रात किया गया रामजन्म की लीला का मंचन
मंझनपुर। सिराथू क्षेत्र के उदिहिन बुजुर्ग गांव की रामलीला में शनिवार रात रामजन्म और मुनि आगमन की लीला का मंचन किया गया। इसमें दूर-दराज से आए कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति की। परमसत्ता के बाल रूप का दर्शन करने के बाद दर्शकों ने जय श्रीराम का जयघोष कर इलाके का माहौल भक्तिमय कर दिया।
कथा प्रसंग के मुताबिक उम्र के चौथे पन में चक्रवर्ती सम्राट राजा दशरथ को पुत्र नहीं होने की चिंता होती है। इस पर वह अपने गुरू वशिष्ठ के पास जाते हैं और फिर उनके कहने पर शृंगी ऋषि को अयोध्या बुलाकर पुत्रेष्टि यज्ञ कराते हैं। यज्ञ के परिणामस्वरूप राजा दशरथ को राम, लक्ष्मण, भरत तथा शत्रुघ्न के रूप में चार संतानें होती हैं। इसी के साथ इस दिन की लीला का समापन हुआ। श्रीराम का जन्म होते ही दर्शक दीर्घा जयकारों से गूंज उठी। लोग प्रभु के बाल रूप का दर्शन करने के लिए मंच पर पहुंचे। इस मौके पर आयोजक समर्थ किसान पार्टी के अगुवा अजय सोनी, विनीत कुमार केसरवानी, रणजीत सिंह, शनि यादव, श्रीचंद्र केसरवानी, घनश्याम केसरवानी, शिव सिंह, बृजेंद्र तिवारी, विनोद कुमार दिवाकर, दशरथ दिवाकर, सतीश सिंह, ज्ञान केसरवानी, राजेश केसरवानी आदि मौजूद रहे।