{"_id":"696d351e50ae1c5e3302ff2d","slug":"ramlila-committee-defeated-prayagraj-xi-by-86-runsramlila-committee-defeated-prayagraj-xi-by-86-runs-kaushambi-news-c-261-1-kmb1014-135206-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: रामलीला कमेटी ने प्रयागराज इलेवन को 86 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: रामलीला कमेटी ने प्रयागराज इलेवन को 86 रन से हराया
Mon, 19 Jan 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
खिलाड़ी को सम्मानित करते आयोजक- संवाद
नगर पंचायत चरवा में चल रहे आदर्श क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। आदर्श रामलीला कमेटी की टीम ने प्रयागराज इलेवन को 86 रन के बड़े अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आदर्श रामलीला कमेटी ने निर्धारित 12 ओवरों में 162 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
जवाब में प्रयागराज इलेवन की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 78 रन पर ही ढेर हो गई और मुकाबला हार गई। मैन ऑफ द मैच का खिताब ऑलराउंडर धोनी को मिला। उन्होंने बल्ले से 22 गेंदों पर 45 रनों की उपयोगी पारी खेली। वहीं, गेंदबाजी में मात्र तीन रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट झटके। मुकाबले के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष जगनारायण सहित कमेटी के सदस्य और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।