फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Ram will come: 25 villages of Kaushambi are in tune with the name of Shri Ram

राम आएंगे : श्रीराम नाम की धुन में रमे कौशाम्बी के 25 गांव, 12 साल से कर रहे अखंड जाप

Wed, 10 Jan 2024 03:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 10 Jan 2024 03:02 PM IST
सार

बाबा का पूरा मजरे गोपसहसा में श्रीराम जानकी कुटी है। कुटी के मंदिर में भगवान श्रीराम और माता सीता के साथ लक्ष्मण व हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित है। इसी कुटी में सीता-राम का यह अखंड जाप चल रहा है।

विज्ञापन
Ram will come: 25 villages of Kaushambi are in tune with the name of Shri Ram
श्रीराम जप करते संत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण को लेकर हर तरफ उत्साह है। हर जुबां पर श्रीराम का नाम है लेकिन कौशाम्बी ब्लॉक क्षेत्र के 25 गांव ऐसे हैं, जो पिछले 12 साल से श्रीराम नाम की धुन में रमे हैं। राम जानकी कुटी में सीता-राम का अखंड जाप हो रहा है, जिसमें गांव के लोग पूरी आस्था के साथ बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।

विज्ञापन


बाबा का पूरा मजरे गोपसहसा में श्रीराम जानकी कुटी है। कुटी के मंदिर में भगवान श्रीराम और माता सीता के साथ लक्ष्मण व हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित है। इसी कुटी में सीता-राम का यह अखंड जाप चल रहा है। कुटी के महंत बाबा जय रामदास ने 12 साल पहले इसकी शुरुआत की थी। 24 घंटे यहां पर सीता-राम के नाम का जाप होता है।
विज्ञापन


कुटी में रहने वाले भक्त तो इसमें शामिल होते ही हैं। इसके अलावा बेरौंचा, महिला, चांदकन, दाई का पूरा, मेड़रहा, ढोकसहा, ढेकहाई, बारा, नरेंद्र बारा, मढ़ी, बैगवां, जाठी, मोहद्दीनपुर, गोपाल मिश्र का पूरा समेत आसपास के करीब 25 गांवों के लोग भी पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ इसमें हिस्सा लेते हैं। ग्रामीण यहां आपसी सहयोग से यहां भंडारा भी कराते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बना हुआ है क्रम, खुद चले आते भक्त

श्रीराम जानकी कुटी में जाप के लिए आने वाले मेड़रहा निवासी जनार्दन द्विवेदी बताते हैं कि हर गांव का एक क्रम बना हुआ है। इसी क्रम से गांव के लोग सीता-राम का जप करने आते हैं। ढोकसहा के छेदीलाल ने बताया कि जाप के लिए कभी किसी को बुलाने की जरूरत नहीं पड़ती। लोग खुद ही चले आते हैं। नरेंद्र बारा के राम सिरोमणि यादव, मढ़ी के बुदुल गौतम ने कहा कि श्रीराम की कृपा से ही अयोध्या में मंदिर का सपना साकार हुआ है।

श्रीराम की कृपा से ही क्षेत्र के लोग फलफूल रहे हैं। मंदिर में हो रहे जाप के प्रभाव से भगवान के प्रति लोगों की आस्था बढ़ी है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण से बेहद खुश हूं। - बुधराम यादव, बारा

क्षेत्र के तमाम गांवों के लोग मिलकर भगवान के नाम के जाप को नियमित जारी रखे हुए हैं। हर कोई समय निकालकर पूरी आस्था के साथ इसमें शामिल होता है। - शशिकांत त्रिपाठी, मोहद्दीपुर

क्षेत्र की भलाई के लिए कुटी में सीताराम का अखंड जाप कराया जा रहा है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण से काफी खुशी मिली। भक्तों से अपील है कि 22 जनवरी के ऐतिहासिक दिन अपने आसपास के मंदिर में जाएं। पूजा-पाठ करें और मंदिर व घर में दीपक जलाएं। - महंत जय रामदास, रामजानकी कुटी, बाबा का पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed