फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ram ke naam pr ward ka naam rakhne ka virodh

राम के नाम पर रखे गए वार्ड का दलितों ने किया विरोध

Sun, 17 Sep 2017 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 17 Sep 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
ram ke naam pr ward ka naam rakhne ka virodh
भरवारी नगर पालिका के राम नगर वार्ड को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते रसूलपुर गिरसा के ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
भरवारी नगर पालिका परिषद के लिए वार्डों का गठन कर लिया गया है। वार्डों का नामकरण भी हो गया है। वार्ड नंबर पांच को रामनगर नाम दिया गया। इसका विरोध दलितों ने शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि यह वार्ड अनुसूचित जाति बाहुल्य है। इसलिए इसका नाम दलित महापुरुषों के नाम पर रखा जाए। इसके अलावा चायल विधायक के पिता व बाबा के नाम पर हुए वार्डाें के नामकरण का विरोध शुरू हो गया है। नामकरण को लेकर सियासत गरम हो चुकी है।
विज्ञापन


भरवारी नगर पंचायत का सीमा विस्तार कर नगर पालिका परिषद का गठन किया गया है। 29 गांवों को जोड़कर कुल 25 वार्ड बनाए गए हैं। वार्डो का नामकरण भी हो गया है। इस पर आपत्ति मांगी गई है। नामकरण को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई है। रसूलपुर गिरिसा के दर्जनों लोगों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि उनके वार्ड में अनुसूचित जाति के अधिकांश लोग हैं। उनके गांव को वार्ड नंबर पांच में डाला गया है। वार्ड का नाम रामनगर रखा गया है।
विज्ञापन


इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि रामनगर नाम बदलकर इसका नामकरण दलित महापुरुषों के नाम पर किया जाए। इसके लिए उन्होंने गौतमबुद्धनगर, कांशीराम नगर, वीरांगना ऊदा देवी नगर, राजा बिजली पासी नगर के अलावा शहीद भगत सिंह नगर नाम रखा जा सकता है। इनके अलावा मूरतगंज पल्हाना रोड निवासी मानसिंह पुत्र रघुवीर प्रसाद ने प्रमुख सचिव नगर विकास को आपत्ति भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मान सिंह का आरोप है कि  चायल विधायक संजय गुप्ता ने अपना प्रभाव दिखाते हुए वार्ड नंबर 14, 17 और 19 का नामकरण अपने पिता व बाबा के नाम पर कराया है। वार्ड नंबर 19 को धर्मराज पटेल के नाम पर रखा गया है। धर्मराज पटेल को आपराधिक छवि का बताया गया है। मांग की गई है कि इनका नाम बदलकर बल्लभ भाई पटेल नगर, वीरांगना दुर्गा भाभी नगर और मां गंगानगर रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed