फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ram katha of morari bapuin kaushambi

पति ही पत्नी का सच्चा शृंगार: मोरारी बापू

Fri, 12 Apr 2019 12:50 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Fri, 12 Apr 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
ram katha of morari bapuin kaushambi
ramkatha - फोटो : kaushambi
मंझनपुर। गोस्वामी तुलसीदास की पत्नी महेवाघाट में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन गुरुवार को संत मोरारी बापू ने कहा कि नारी सदैव श्रेष्ठ होती है। रत्नावली को स्त्री तथा तुलसी को पुरुष प्रेम में नहीं बांधना चाहिए। पुरुष में जो शक्ति होती है वह स्त्रीवाचक है। पुरुष की भक्ति, शक्ति, विद्या, क्षमा, करुणा, वीरता, धीरता आदि सब स्त्रीवाचक है। कथा का यहां होना अपने आप में सिद्ध करता है कि रत्नावली विशेष हैं। क्योंकि विशेष में अपना एक आकर्षण होता है। विशेष ही विशेष को खींचता है। जिसमें विशेष प्रकार की बातें होती हैं वो चारों और से आकर्षित करती है। मां रत्नावली इसी प्रकार का एक व्यक्तित्व हैं।
विज्ञापन

 बापू ने व्यासपीठ से जनकपुर नगर दर्शन तथा पुष्प वाटिका प्रसंग सुनाया। कहा कि साधु सबसे ऊंचा है और साधुता बहुत कठिन है। गुरू को कभी त्यागना नहीं चाहिए। यह रामकथा महान साधु रत्नावली की कथा है। साधु नाम भी नहीं है और न ही विशेषण है। बल्कि, वह एक स्वभाव है।
विज्ञापन


भगवान से यदि कुछ मांगो तो साधु संत मांगो। श्रेष्ठ व अश्रेष्ठ करने का निर्णय करने वाले हम कौन होते हैं। कौन छोटा है ओर कौन बड़ा, यह कहना एक अपराध समान है। यह द्वन्द्व यदि जगत से निकल जाए तो उसी क्षण साधुता प्रकट हो जाएगी। संदेह के बड़ा होने पर आदमी शांति से नहीं रह पाता है। श्रेष्ठ और निम्न की चर्चा में मातृ शरीर श्रेष्ठ है। श्रेष्ठ वो है जो श्रेष्ठ नहीं है उसे भी अपने से ज्यादा श्रेष्ठ बना दे। रत्नावली ने यह काम किया है। रत्नावली के नकार ने तुलसीदास को राम नाम के रकार तक पहुंचा दिया। स्त्री के लिए सच्चा शृंगार उसका पति ही है। पति के बिना सब शृंगार सारहीन है। अच्छी नारी के लिए पति कैसा भी हो लेकिन वो देव समान होता है। दुर्गुणि, गुणहीन होने पर भी सती सावित्री उसे नहीं छोड़ती है। पुत्र कैसा भी हो माता उसे त्यागती नहीं है। संसार में कोई तन पति है तो कोई मन पति। कोई बुद्धि पति होते हैं तो कोई चित्त पति होते हैं। कथा में मुख्य आयोजनकर्ता मदन पालीवाल, रविन्द्र जोशी, रूपेश व्यास, विकास पुरोहित, मंत्रराज पालीवाल, प्रकाश पुरोहित सहित तमाम लोगों ने व्यासपीठ पर पुष्प अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरू वन्दन की महिमा बताते हुए बापू ने कहा कि गुरू नाम की महिमा भी एक प्रकार का मंत्र एवं जाप है। गुरू कृपा से जितना और जैसा समझ आए उतना और वैसे ही समझना चाहिए। गुरू मूर्ति की नित्य पूजा करनी चाहिए। गुरू का नाम मंत्र है, साधन है और गुरू की स्मृति साधना हैं। गुरू नाम की भिक्षा अपनी आत्मा से ही लेनी चाहिए। बहुत ही सूक्ष्मतम दृष्टि से गुरू ज्ञान पाया जा सकता है। सूक्ष्म साधना से यदि हम आज भी ढूंढेगे तो हमें नानक देव, बुद्ध, तुलसीदास, रत्नावली आदि महसूस किए जा सकते हैं। गुरू वचन का कोई विकल्प नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed