फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Raju murder case: Rewarded accused arrested in police encounter, shot in leg

राजू हत्याकांड : पुलिस मुठभेड़ में इनामी आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Tue, 29 Jul 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 29 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Raju murder case: Rewarded accused arrested in police encounter, shot in leg
मुठभेड़ के बाद बरामद तमंचा। स्रोत : पुलिस मीडिया सेल - फोटो : संवाद
पिपरी के कसेंदा गांव स्थित साठिया जंगल में सोमवार भोर पुलिस टीम ने राजू हत्याकांड के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहीं घटनास्थल से तमंचा व कारतूस पुलिस ने कब्जे में लिया।
विज्ञापन

एयरपोर्ट कोतवाली क्षेत्र के गांजा निवासी 30 वर्षीय राजू शुक्रवार शाम पिपरी के मखदूमपुर गांव स्थित शराब की दुकान की तरफ गया था। वहां पहले से मौजूद रूपेश व उसके पिता ने पुरानी रंजिश को लेकर राजू के सीने में गोली मार दी। राजू को चिकित्सकों ने प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल रेफर किया। जहां चिकित्सकों परीक्षण के बाद राजू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक राजू के पिता बब्बू सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता समरजीत व पुत्र रूपेश के खिलाफ केस दर्ज किया। एसपी राजेश कुमार ने मुख्य आरोपी रूपेश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। सीओ चायल अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही थी। सोमवार भोर पुलिस गश्त पर थे। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी रूपेश कहीं भागने के फिराक में है। वह साठिया जंगल की ओर देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस फोर्स जंगल में पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक घेराबंदी की गई तो रूपेश ने तमंचे से फायर शुरू कर दिया। खुद को बचाते हुए पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से तमंचा व कारतूस बरामद किए।
-----
साजिश करने वाले दो अन्य साथियों के भी नाम उजागर
मुठभेड़ के दर्ज किए गए मुकदमे के मुताबिक पुलिसिया पूछताछ में आरोपी रूपेश ने बताया कि मृतक राजू के साले सौरभ से उसकी रंजिश है। इसे लेकर उसने सौरभ के खिलाफ कुछ दिन पहले एयरपोर्ट थाना में केस भी दर्ज कराया था। सौरभ का बहनोई राजू भी कई बार रूपेश के पिता के साथ अभद्रता कर चुका था। इससे उसने अपने गांव के ही साथी शिवाकांत व सौरभ सिंह के साथ मिलकर राजू को रास्ते से हटाने का फैसला लिया। शिवाकांत ने झांसा में लेकर राजू को घटना वाले दिन शराब पीने के लिए बुलाया। जहां रूपेश व सौरभ सिंह पहले से मौजूद थे। राजू के पहुंचते ही रूपेश ने उसे गाली देते हुए मारपीट शुरू कर दी। पूर्व साजिश के अनुसार सौरभ सिंह व शिवाकांत ने दोनों को रोकना शुरू कर दिया। इस बीच रूपेश ने राजू को गोली मार दी। अब पुलिस साजिशकर्ता साथियों की तलाश में जुट गई है।

-----
मुकदमे में पकड़े गए आरोपी रूपेश व उसके पिता समरजीत का नाम शामिल है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में रूपेश अकेला नजर आ रहा है। उसने अपने दो साथियों का नाम बताया है। उनकी भी गतिविधि की जांच की जा रही है। आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।
- अभिषेक सिंह, सीओ चायल।

मुठभेड़ के बाद बरामद तमंचा। स्रोत : पुलिस मीडिया सेल

मुठभेड़ के बाद बरामद तमंचा। स्रोत : पुलिस मीडिया सेल- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed