फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   rajbabbar and pramod tiwari

गंगा-यमुना का संगम है गठबंधन : राजबब्बर

Thu, 16 Feb 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 16 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
rajbabbar and pramod tiwari
other
चायल विधानसभा क्षेत्र के सरायअकिल में गुरुवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने जनसभा की। राजब्बर ने कहा कि गठबंधन सरकार ही प्रदेश चलाएगी। सपा-कांग्रेस का गठबंधन गंगा व यमुना का संगम है। हमें 300 सीटें मिल रही हैं। सपा-कांग्रेस की सरकार बन रही है। यूपी का यह ऐतिहासिक चुनाव वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाएगा। भाजपा व बसपा से सावधान रहिए। दोनों एक दूसरे के मददगार हैं।
विज्ञापन


   प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि भाजपा ने ढाई साल में क्या किया। सिवाय जुमलेबाजी के। पीएम मोदी ने ही चुनाव से पहले कहा था कि 15-15 लाख दिया जाएगा। किसी को अब तक 15 हजार रुपये नहीं मिले। नोटबंदी करके किसान व गरीब को जरूर बर्बाद कर दिया। पूरा देश इससे परेशान रहा। किसान की फसल नहीं बिक सकी। वह आत्महत्या कर रहा है और पीएम मोदी कह रहे हैं कि वह देश का विकास कर रहे हैं। यूपी को बदल देंगे। सपा ने प्रदेश का विकास किया है। प्रदेश में विकास कार्य दिख रहा है। सपा-कांग्रेस का यह गठबंधन अटूट है। प्रदेश में गठबंधन की ही सरकार बनेगी। भाजपा को अपनी असलियत पता चल गई है।
विज्ञापन


पश्चिम में भाजपा खत्म हो चुकी है। भाजपा को एहसास हो गया है कि वह हार रही है, इसलिए वह बिना कुछ सोचे-समझे जीत का दावा कर रही है। हकीकत 11 मार्च को पता चल जाएगी। राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि गठबंधन बहुत सोच समझकर किया गया है। आप सभी सपा-कांग्रेस गठबंधन को वोट दें। हमारी सरकार बन रही है, आपकी सरकार बन रही है। कहा कि मायावती को वोट देने का मतलब है भाजपा को वोट देना। मायावती व भाजपा में साठगांठ हो चुकी है। मायावती ने भाजपा के सहयोग से सरकार बनाई थी। इसके बाद वह गुजरात में भाजपा का प्रचार करने गई थीं। इसलिए इन दोनों दलों से सावधान रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed