{"_id":"5ed2a7078ebc3e909726aa68","slug":"rainfall-occurred-in-many-parts-of-doaba-with-thunderstorm-kaushambi-news-ald2771771145","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी के साथ दोआबा के कई हिस्सों में हुई बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी के साथ दोआबा के कई हिस्सों में हुई बरसात
विज्ञापन
Rainfall occurred in many parts of Doaba with thunderstorm
- फोटो : KAUSHAMBI
आंधी के साथ दोआबा के कई हिस्सों में हुई बरसात
लेहदरी गांव में एक पेड़ उखड़कर घर पर गिरा, बिजली आपूर्ति भी हुई ठप
मंझनपुर/कड़ा (संवाद)। दोआबा के कई हिस्सों में शनिवार शाम तेज आंधी के बीच बरसात हुई। इससे मौसम खुशगवार हो गया। लिहाजा लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं आंधी के कारण कुछ जगह पेड़ भी गिरे। इससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
कौशाम्बी जिले में इधर बीच उमस भरी गर्मी पड़ रही है। सुबह-शाम तो तब भी कुछ राहत रहती है। दोपहर को घर से आवश्यक कार्य के लिए भी बाहर निकलना मुश्किल रहता है। क्योंकि तेज धूप में हवा के थपेड़े किसी लू से कम नहीं रहते हैं। जरुरी कामों के लिए बाहर निकलने वालों का बदन झुलस सा जाता है। गर्मी के बीच शनिवार शाम मौसम ने अचानक करवट बदली। फिर सिराथू इलाके में आंधी आई और यहां झमाझम बारिश हुई। बिजली गिरने से इस इलाके में एक किसान की मौत तक हो गई। लेहदरी गांव में एक घर के ऊपर पेड़ उखड़कर गिर गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। मंझनपुर व चायल क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भी आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। कुल मिलाकर मौसम का मिजाज जिले भर में ठंडा हो गया।