फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Rain destroys paddy crop, farmers seek compensation

Kaushambi News: बारिश में बर्बाद हुई धान की फसल, किसानों को मुआवजे की दरकार

Sun, 05 Oct 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 05 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Rain destroys paddy crop, farmers seek compensation
बारिश से जवाहरगंज में गिरी धान की फसल। संवाद
दो दिन से हो रही बेमौसम बारिश ने खरीफ की फसलों धान, तिल, उड़द, बाजरा और आलू को भारी नुकसान पहुंचाया है। खेतों में जलभराव और तेज हवाओं के कारण समय से लगाए गए और कम अवधि की धान की बालियां जमीन पर गिर गई हैं, जिससे कटाई में भारी मुश्किल हो रही है। जलभराव से धान के उत्पादन और गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन

चायल तहसील के चिल्ला शहबाजी गांव निवासी अजय कुमार, दयाराम और चौराडीह निवासी जितेंद्र ने बताया कि खरीफ सीजन में धान की खेती बड़े पैमाने पर हेाती है। अधिकतर किसानों ने तिल, उड़द, बाजरा, सफेद कद्दू और मिर्च की खेती की है। इसके आलावा अगेती आलू की बुआई चल रही है।
विज्ञापन

बेमौसम हो रही बारिश से कम अवधि वाली तैयार धान की फसल गिर गई। कई खेतों में जल भराव से बालियां पानी में डूब गई गई। ऐसे में फसल की कटाई में परेशानी होगी। वहीं, उत्पादन और गुणवत्ता में भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। कृषि विज्ञान केंद्र के मृदा वौज्ञानिक डाॅ. मनोज कुमार सिंह ने किसानों को सलाह दी है कि वे खेतों से जल निकासी के लिए तत्काल उपाय करें। नालियों के जरिये खेत से जल निकासी करें। पानी निकालने के लिए पंप का उपयोग करें। सोमवार तक मौसम खराब रहने की संभावना है जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश में बर्बाद हुई धान की फसल
सप्ताह भर से रुक-रुक कर हो रही बारिश से धान सहित तिलहन की 58 फीसदी फसलों को नुकसान हुआ है। ऐसे में किसानों ने सरकार से मुआवजा की मांग की है। तहसील के 100 से अधिक किसानों की एक हजार से अधिक बीघे धान फसल खेत में गिरकर कर बर्बाद हो गई है। किसान नेता अजय सोनी ने बताया कि बारिश से किसानों का आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने नुकसान का आकलन कर प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है। यदि ऐसा नहीं होता तो किसानों के साथ जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed