फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Railway crossing gate broken after collision with e-rickshaw; commuters stuck in traffic jam for over an hour.

Kaushambi News: ई-रिक्शा की टक्कर से टूटा रेलवे फाटक, सवा घंटे जाम में फंसे राहगीर

Sun, 14 Jun 2026 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 14 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Railway crossing gate broken after collision with e-rickshaw; commuters stuck in traffic jam for over an hour.
भरवारी कस्बे के रेलवे क्रॉसिंग पर टूटा फाटक लगा जाम। संवाद
नगर पालिका परिषद भरवारी स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार सुबह एक ई-रिक्शा की टक्कर से फाटक का खंभा टूट गया। घटना के बाद करीब सवा घंटे तक यातायात प्रभावित रहा और दोनों ओर लंबा जाम लग गया। भीषण गर्मी में जाम में फंसे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9:45 बजे रेलवे फाटक बंद हो रहा था। इसी दौरान जल्दबाजी में क्रॉसिंग पार करने का प्रयास कर रहे एक ई-रिक्शा की छत फाटक से टकरा गई, जिससे फाटक का खंभा टूट गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा की दृष्टि से दोनों ओर से वाहनों का आवागमन रोक दिया।
विज्ञापन

इसके बाद कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य शुरू किया और नया खंभा लगाकर फाटक को दुरुस्त किया। करीब सवा घंटे बाद सुबह 11:05 बजे यातायात फिर से बहाल हुआ। इस दौरान मेहता रोड, मंझनपुर रोड, पुरानी बाजार, चाकवन और कोखराज मार्ग पर लगभग आधा किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed