फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Raids in the market caused a stir, traders fled leaving behind one and a half quintals of khoya.

Kaushambi News: मंडी में छापेमारी से हड़कंप, डेढ़ कुंतल खोवा छोड़कर व्यापारी फरार

Tue, 02 Dec 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 02 Dec 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Raids in the market caused a stir, traders fled leaving behind one and a half quintals of khoya.
बरामद खोवा को जमीन में गड्ढा खोदकर नष्ट करते मजदूर- संवाद
चायल। नगर पंचायत चरवा की खोवा मंडी में सोमवार सुबह खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने औचक छापेमारी की तो हड़कंप मच गया। मिलावटी खोवा बेचे जाने की लगातार शिकायतों के बाद पहुंची टीम को देखते ही व्यापारी अपना-अपना खोवा मौके पर छोड़कर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी भारत लाल मिश्रा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नितिन कुमार सहित टीम सुबह आठ बजे चरवा चौराहा स्थित खोवा मंडी पहुंची। छापेमारी शुरू होते ही रैयादेह माफी निवासी सचिन कुमार और पैगंबरपुर निवासी अमर सिंह के खोवेे का नमूना भरते ही अन्य व्यापारियों में भगदड़ मच गई। देखते ही देखते दर्जनभर से अधिक व्यापारी अपना खोवा छोड़कर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

टीम ने मौके से कुल एक कुंतल 63 किलोग्राम खोवा बरामद किया। व्यापारियों को विश्वास दिलाने के लिए टीम ने करीब एक घंटे तक इंतजार किया और भरोसा कराया कि नमूना लेने के बाद वे अपना खोवा ले जा सकते हैं, डरने की जरूरत नहीं है। लेकिन कोई भी व्यापारी लौटकर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मौजूद अन्य व्यापारियों व स्थानीय लोगों की गवाही के बाद बरामद खोवा को जमीन में गड्ढा खोदकर नष्ट कर दिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी भारत लाल मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र में लगातार मिलावटी खोवा बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थीं। मिलावटखोरों को चेतावनी दी है कि पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed