{"_id":"5b4e39f64f1c1b52748b5651","slug":"raid-in-saraiakil-kasba","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस टीम का छापा, दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजिलेंस टीम का छापा, दो पर केस
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने मंगलवार को सरायअकिल कस्बे में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान हंगामा होने कस्बाइयों ने हंगामा भी किया। नतीजतन टीम को उल्टे पैर लौटना पड़ा। एक्सईएन चायल राजेश कुमार मौर्या की अगुवाई में विजिलेंस टीम सरायअकिल कस्बा पहुंची। टीम ने बकाया नहीं जमा करने पर बृजेश शुक्ला, अंजनी कुमार रस्तेागी, फारूक अहमद, महफूज अहमद, समेत दर्जन भर लोगों के कनेक्शन काट दिए।
फकीराबाद मोहल्ले में बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर टीम ने मो. शारिक व मो. आसिफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दिया। इसके बाद टीम ने बिल जमा होने के बावजूद जैसे ही सुंदरलाल का कनेक् शन काटा कस्बाई इकट्ठा होकर हंगामा करने लगे। मामला तूल पकड़ता देख टीम ने उसका कनेक्शन जुड़वा कर किसी तरह से पीछा छुड़ाया। टीम में विजिलेंस टीम के दरोगा हरेंद्र पांडेय, जेई अभय यादव, एसडीओ इंद्रभान सिंह जेई वीके तिवारी, राघवेंद्र यादव, महेंद्र वर्मा शामिल रहे।