{"_id":"68af6bd99d85cecb9405cac3","slug":"rahul-wrestler-from-firozabad-defeated-alfaaz-from-tenwa-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-129524-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: फिरोजाबाद के राहुल पहलवान ने टेंवा के अल्फाज को दी पटकनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: फिरोजाबाद के राहुल पहलवान ने टेंवा के अल्फाज को दी पटकनी
Thu, 28 Aug 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
चायल में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में जोरआजमाईस करते पहलवान। संवाद
कस्बा में आयोजित दो दिवसीय दंगल के पहले दिन पहलवानों ने अपने-अपने दांवपेच से दर्शकों का दिल जीत लिया। मुख्य मुकाबले में फिरोजाबाद के राहुल पहलवान ने टेंवा के अल्फाज को जोरदार पटकनी देकर जीत दर्ज की।
चायल बाजार स्थित मैदान में आयोजित दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन रामकरन ने किया। पहले दिन कुल 19 कुश्तियां हुईं। उद्घाटन मुकाबले में फतेहपुर के शुभम और सैयद सरावां के गोलू के बीच 20 मिनट तक जोर आजमाइश चली, अंततः गोलू ने शुभम को चित कर दिया। इसके बाद टेंवा के अल्फाज और गोलू के बीच हुए संघर्षपूर्ण मुकाबले में अल्फाज ने गोलू को मात दी।
वहीं शाजदपुर के राजा ने अल्फाज को पटकनी देकर चौंकाया। चायल के पहलवान विकास ने नूरपुर के राकिब को महज छह मिनट में हराकर तालियां बटोरीं। दर्शकों ने हर दांव पर तालियों और नारों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। रेफरी सिपाही लाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल और चैंपियन मुकाबले होंगे। इस अवसर पर आयोजक सुमरा अहमद, इरफान बोस, मोहम्मद तलहा, नन्हे तिवारी समेत हजारों दर्शक मौजूद रहे।