{"_id":"626560535fe43265cf4edd97","slug":"racket-making-fake-aadhar-card-exposed-four-arrested-kaushambi-news-ald331589650","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले रैकेट का खुलासा, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले रैकेट का खुलासा, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमशरीरा कोतवाली पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड के सहारे मोबाइल सिम एक्टीवेट कर उसे महंगे दामों पर बेचने वाले चार जालसाजों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 53 आधार कार्ड व 29 सिमकार्ड भी बरामद हुए हैं। रविवार को सभी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर चालान न्यायालय भेजा गया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
जिले में फर्जी आधार कार्ड बनाने का धंधा काफी दिनों से संचालित हो रहा था। ग्राहक सेवा केंद्र के जिम्मेदार भी इस गोरखधंधे में शामिल थे। जिन लोगों के पास आधार कार्ड नहीं होता था और सिमकार्ड लेना चाहते थे, उन्हें जालसाज फर्जी आधार कार्ड के सहारे सिम एक्टीवेट करके सौंप देते थे।
ऐसी सूचनाओं पर गंभीरता दिखाते हुए पश्चिमशरीरा कोतवाली के उपनिरीक्षक श्याम सुंदर यादव व राजेंद्र कुमार वर्मा ने चांदेराई निवासी राहुल केसरवानी, गढ़ी बाजार निवासी विजय कुमार पाल, व पूरामुफ्ती कोतवाली के मरदानपुर के सच्चिदानंद और विवेकानंद को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह लोग टूट गए। उन्होंने फर्जीवाड़ा करने की बात कुबूल की। आरोपियों के पास से 53 आधार कार्ड, 29 सिम, एक पैकेट फोटो पेपर, दो सीपीयू, एक यूपीएस, एक प्रिंटर, एक मॉनीटर, एक पॉवर केबल व एक अदद फिंगर प्रिंट डिवाइस बरामद हुआ है।