फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Rachna got gold and Anushka got silver medal

Kaushambi News: रचना को गोल्ड व अनुष्का को मिला सिल्वर मेडल

Sun, 11 Jan 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 11 Jan 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Rachna got gold and Anushka got silver medal
प्रतियोगिता में सफलता के बाद मेडिल दिखाती रचना व अनुष्का। स्रोत- कोच
राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन अयोध्या में किया गया था। शनिवार को प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें जिले की दो खिलाड़ियों को सफलता मिली है, जबकि दो खिलाड़ियों को चौथा व पांचवां स्थान मिला।
विज्ञापन

जिला स्टेडियम में खेलो इंडिया कोच संदीप कुमार की देखरेख में अभ्यास करने वाली खिलाड़ी रचना, सुषमा, अनुष्का व माया का चयन मंडलीय प्रतियोगिता में सफल होने के बाद प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था। चारों खिलाड़ियों ने अयोध्या में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। जिला क्रीड़ाधिकारी अजय प्रताप साहू ने बताया कि रचना को प्रतियोगिता में दो किमी दौड़ में गोल्ड मेडल, जबकि अनुष्का को तीन किमी वॉक रेस में सिल्वर मेडल मिला है। रचना ने दौड़ 7.12 मिनट में और अनुष्का ने वॉक रेस 17.40 मिनट में पूरी की। दोनों खिलाड़ियों की सफलता से स्टेडियम में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed