{"_id":"623211435da7d862a037cdb0","slug":"punwar-minor-cut-due-to-overflow-dozens-of-bighas-of-crop-submerged-kaushambi-news-ald3289443176","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरफ्लो होने से कटी पुनवार माइनर, दर्जनों बीघे फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरफ्लो होने से कटी पुनवार माइनर, दर्जनों बीघे फसल जलमग्न
विज्ञापन
Punwar Minor cut due to overflow, dozens of bighas of crop submerged
- फोटो : KAUSHAMBI
सदर तहसील इलाके में स्थित पुनवार माइनर सोमवार रात ओवरफ्लो होने के कारण कट गई। इससे पुरवार गांव के दर्जनों किसानों की फसलें जलमग्न हो गईं। मंगलवार सुबह खेतों की तरफ गए किसानों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल को सूचना दी। इसके बाद भी नहर में न तो पानी बंद किया गया और न ही कोई उसे सहीं करने पहुंचा। बाद में किसानों ने खुद ही फावड़ा चलाकर नहर के कटान को बंद किया। सैकड़ों बीघे फसल डूबने से किसानों में रोष है।
किशुनपुर पंप कैनाल से पुनवार माइनर निकली है। इस नहर से सदर तहसील के दर्जनों गांवों में सिंचाई होती है। इन दिनों नहर में पानी छोड़ा गया है। पुनवार गांव के छत्रपाल, प्यारेलाल, चौबे आदि किसानों का कहना है कि सिचाई का साधन होने के कारण क्षेत्र के किसानों ने अपने खेत में गेहूं, सरसों व आलू की फसल बोई है। मंगलवार सुबह जब लोग खेत में पहुंचे तो देखा की फसल पानी में डूबी हुई है।
नहर ओवरफ्लो होने के कारण किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा। इस पर किसानों ने घटना की जानकारी लेखपाल व सिंचाई विभाग के अवर अभियंता को दी। किसानों के अनुसार सूचना के बाद भी कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं आया। कटान के कारण खेतों में पानी भर रहा था। इस लोगों ने खुद ही फावड़ा चलाकर कटान को बंद किया। किसानों के अनुसार 35 बीघे के करीब गेहूं, सरसों व आलू की फसलों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
अब रात में करनी पड़ेगी रखवाली
किसानों के अनुसार नहर की कटान को बंद कर दिया गया है, लेकिन जिस तरह से पानी ओवरफ्लो है उससे कभी भी नहर टूटने का अंदेशा है। इस कारण अब रात में फसल की रखवाली का संकट खड़ा हो गया है। छत्रपाल के मुताबिक अगर सिंचाई विभाग के लोग नहर में पानी नहीं बंद कर रहे हैं तो किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ेगा।