फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Pump house motor burnt in Sirathu, water crisis deepens in three wards

Kaushambi News: सिराथू में पंप हाउस की मोटर जली, तीन वार्डों में पानी का संकट गहराया

Sun, 01 Oct 2023 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 01 Oct 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Pump house motor burnt in Sirathu, water crisis deepens in three wards
सिराथू। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर दो स्थित पंप हाउस की मोटर जल जाने से पेयजल संकट खड़ा हो गया है। पांच हजार लोग तीन दिन से पानी के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन


नगर के वार्ड नंबर दो स्थित पंप हाउस से वार्ड नंबर आठ धाता रोड, मंझनपुर रोड, वार्ड नंबर एक आंबेडकर नगर और वार्ड नंबर दो परसीपुर के अलावा सिराथू गांव के कुछ मोहल्ले में पानी की आपूर्ति की जाती है। बृहस्पतिवार को पंप हाउस की मोटर जल गई। इसके चलते इन वार्डों में पेयजल संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


हैंडपंपों के सहारे किसी तरह लोग काम चला रहे हैं, लेकिन इसमें भी काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। हैंडपंप से बाल्टी में पानी लेकर घर तक पहुंचाने में सांस फूल जाती है। हालांकि नगर पंचायत ने टैंकरों से पानी पहुंचाने की व्यवस्था की, लेकिन वह नाकाफी साबित हो रही है। वार्ड नंबर आठ के अनिकेत केसरवानी ने बताया कि उनके मोहल्ले में एक हैंडपंप में सबमर्सिबल पंप की मोटर पड़ी थी। वह भी खराब है। यह दुरुस्त होती तो इतनी दिक्कत न झेलनी पड़ती। 15 दिन पहले शिकायत के बाद भी अफसरों ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पंप हाउस की मोटर जल जाने के कारण पानी नहीं मिल पा रहा है। घरों में खाना बनाने के लिए भी पानी का इंतजाम करने में दिक्कत हो रही है।- शरद केसरवानी, धाता रोड

पानी की समस्या के कारण दिनचर्या पर विपरीत असर पड़ रहा है। तीन दिन हो गए, लेकिन अब तक नगर पंचायत समस्या को दूर नहीं करा पाया।- गुलाम चंद्र वर्मा, मंझनपुर रोड

बृहस्पतिवार शाम से पानी की आपूर्ति ठप है। बताया गया कि पंप हाउस की मोटर जल गई है। अधिकारियों को समस्या के निवारण में तेजी दिखानी चाहिए।-मुकेश केसरवानी, धाता रोड

अक्सर कहीं न कहीं पंप हाउस की मोटर में खराबी आती रहती है। नगर पंचायत को ऐसी स्थिति से निपटने के लिए अलग से मोटर रखनी चाहिए। - रामजी जायसवाल, धाता रोड


पंप हाउस की मोटर में तकनीकी समस्या आई है। कर्मचारियों को वैकल्पिक मोटर की व्यवस्था करके जलापूर्ति बहाल कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। प्रभावित मोहल्लों में टैंकर से पानी उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। इसकी लगातार निगरानी की जा रही है।- सुभाष चंद्र सिंह, ईओ, सिराथू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article