फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   programme in manjahanpur

याद किए गए चौ. चरण सिंह

Sat, 24 Dec 2016 12:56 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Sat, 24 Dec 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
programme in manjahanpur
programme
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह जीवन भर किसानों और गरीबों के उत्थान के लिए संघर्ष करते रहे। उनकी कार्यशैली के चलते ही उन्हें किसानों के मसीहा के नाम से जाना जाता है। ये बातें शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर आयोजित किसान मेला और संगोष्ठी के दौरान डीएम अखंड प्रताप सिंह ने कही।
विज्ञापन

शुक्रवार 23 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती कृषि विभाग ने धूमधाम से मनाया। इस दौरान किसान मेला और गोष्ठी का आयोजन कृषि कार्यालय में किया गया। मेले का उद्घाटन डीएम अखंड प्रताप सिंह ने किया। उनका मानना था कि जब तक देश का किसान शक्तिशाली नहीं होगा तब तक देश मजबूत नहीं हो सकता। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार सिंह, सीवीओ डॉ. एसपी पांडेय और डीडी एग्रीकल्चर एसएस सिंह ने स्व. चरण सिंह के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इसके बाद मेले में आए उत्कृष्ट उत्पादकता वाले किसानों को डीएम द्वारा सम्मानित व पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन



वहीं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में मनाया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष खड्ग सिंह पटेल ने किया। उन्होंने कहा कि स्व. चरण सिंह ने देश के किसानों और गरीबों के लिए जो कुछ भी किया उसे भूला नहीं जा सकता। इस मौके पर पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर पार्टी के अनीस अहमद, भइया लाल त्रिपाठी, पूर्व विस अध्यक्ष इरफान अहमद, सभाष पटेल, नन्हें खां, हारुन अहमद, मकसूद अहमद, सादाब अहमद, जावेद खान, सूरसती, प्रियंका, भानु प्रताप निषाद, श्रीचंद्र विश्वकर्मा, शिवमूरत यादव, हरीमोहन यादव, अशोक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मंझनपुर स्थित गरीब उत्थान सेवा समिति कार्यालय में भी चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष मो. हारुन ने स्व. चरण सिंह को किसानों और गरीबों का मसीहा बताया। बलराम शुक्ल, अजय कुमार, योगेंद्र कुमार त्रिपाठी, संजय कुमार मिश्र, मुमताज अहमद, तीरथ पांडेय, उमेश तिवारी, सुधीर दुबे, आशीष पांडेय, विक्की त्रिपाठी, कोर्रों राजेश कुमार मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।



पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती शुक्रवार को करारी में राष्ट्रीय लोकदल द्वारा से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के जिलाध्यक्ष इमरान हैदर रिजवी ने स्व. चौधरी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्व. चौधरी द्वारा किए गए कार्यों को जिले के किसान आज भी याद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम 23 से 30 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान गांव-गांव गोष्ठी और चौपाल का आयोजन किया गया जाएगा। इस मौके पर नजमुल हसन, राकेश चौरसिया, डॉ. रजा अब्बास, भीम सरोज, अंकित कुमार, शिव प्रसाद विश्वकर्मा, अंसार अहमद, कंधई चौरसिया, रामप्रकाश गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed