{"_id":"58027ccd4f1c1b6c6128f127","slug":"programme-in-karari-ajhua","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकुट पूजन संग करारी,अजुहा में रामलीला का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकुट पूजन संग करारी,अजुहा में रामलीला का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 16 Oct 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
programme
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत करारी की ऐतिहासिक रामलीला का मुकुट पूजन शुक्रवार शाम हुआ। रामलीला का 107 वां मंचन रविवार रात नारद मोह के साथ शुरू होगा।
करारी की रामलीला करीब 106 साल पुरानी हो चुकी है। रामलीला को मंचन देखने के लिए कस्बे के अलावा मोअज्जमपुर, थांभा, पिपरी, तुर्तीपुर, उखैयाखास, अगियौना, उखैया आदि गांवों के लोगों आते हैं।
रामलीला के 107 वें मंचन के लिए शुक्रवार रात महेश दत्त शर्मा ने मुकुट पूजन किया। कमेटी अध्यक्ष पंकज शर्मा ने बताया कि रामलीला का मंचन बुंदेलखंड के कलाकारों द्वारा रविवार रात आठ बजे से नारद मोह के साथ किया जाएगा। इस मौके पर बच्चा कुशवाहा, मोती लाल चौरसिया, रमेश चंद्र शर्मा, ओम प्रकाश अग्रहरी, संजय जायसवाल, श्याम सुंदर, पंकज वर्मा, लालजी, प्रदीप जायसवाल आदि मौजूद रहे। वहीं सिराथू के अजुहा में शुक्रवार रात मुकुट पूजन के साथ रामलीला का शुभारंभ हो गया। चेयरमैन प्रतिनिधि ओम प्रकाश कुशवाहा ने मुकुट पूजन कर कार्यक्रम की शुरूआत कराई। इसके बाद चित्रकूट से आए कलाकारों ने नारदमोह का मंचन किया। मेला आयोजक नरेश चंद्र मोदनवाल ने बताया कि 17 अक्टूबर को धनुष यज्ञ और 20-21 को मेले का आयोजन किया जाएगा।