{"_id":"5803ce244f1c1b6f5128e3a3","slug":"problem-in-sirathu-block-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"लच्छीपुर जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लच्छीपुर जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौंरई बाजार से मलकिया होते हुए लच्छीपुर गांव को जाने वाली सड़क सालभर से क्षतिग्रस्त पड़ी है। इस पर जगह-जगह तमाम छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रात में तो अक्सर साइकिल सवार गिरकर घायल होते रहते हैं। लोगों का कहना है कि कई बार एसडीएम, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया। सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
सिराथू ब्लाक सौंरई बाजार से मलाकसद्दी होते हुए लच्छीपुर गांव को जोड़ने के लिए नहर पटरी पर कई साल पहले सड़क का निर्माण कराया गया था। यह सड़क सालभर से क्षतिग्रस्त है। सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं, बच्चों के साथ साइकिल सवारों को होती है। मलाकसद्दी गांव के अंकुर, दिनेश कुमार, अजय कुमार, राम मिलन, राधेश्याम, गिरजेश कुमार आदि का कहना है कि कई बार एसडीएम, पीडब्ल्यू के अभियंता आदि को अवगत कराया जा चुका है।