फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   problem in sirathu

हिचकोले खाने को राहगीर विवश,रोष

Wed, 30 Mar 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 30 Mar 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
सिराथू क्षेत्र के भडे़सर गांव से इचौली जाने वाली सड़क और ससुर खदेरी नदी पर बना रपटा पुल करीब छह महीने से क्षतिग्रस्त है। इस पर जगह-जगह तमाम छोटे-बड़े गड्ढे  हो गए हैं। इस वजह से लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। राहगीर हिचकोले खाने को विवश हैं। लोगों का कहना है कि डीएम, सीडीओ, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग और जिला पंचायत के अफसरों से कई बार शिकायत की गई। फिर भी सड़क और क्षतिग्रस्त रपटा पुल की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।  
विज्ञापन



जिले की ज्यादातर सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। मरम्मत नहीं कराने से इन पर चलना खतरे से खाली नहीं है। वहीं कई सड़क पर तो ऐसे-ऐसे गड्ढे हैं, जो किसी भी रोज बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। ऐसे ही अनगिनत गड्ढे भड़ेसर से इचौली गांव जाने वाली सड़क पर भी है। गांववालों ने बताया कि करीब छह साल पहले जिला पंचायत द्वारा सड़क और रपटा पुल का निर्माण कराया गया था। बारिश में पटरी समेत आधी सड़क बह गई थी। इसके कारण सड़क से बड़े वाहनों का गुजरना मुश्किल है।
विज्ञापन


वहीं रात में आए दिन लोग गड्ढों में फंसकर घायल होते रहते हैं। इचौली गांव के रहने वाले रामराज तिवारी, सुखलाल पाल, रामस्वरूप, जवाहिर, राजकुमार, अनिल कुमार, रवीन्द्र दत्त, विजय तिवारी, मेवालाल, अजय केशरवानी आदि ने बताया कि कई बार डीएम, सीडीओ, जिलापंचायत और एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को पत्र देकर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की गई, लेकिन किसी भी अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। जबकि इसी मार्ग से भदवां, बालकमऊ, वंश का पुरवा, खोरांव आदि गांव के लोगों का रोजाना मुख्यालय आना-जाना होता है। सड़क और रपटा की मरम्मत नहीं कराए जाने से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed