फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   problem in dowaba

बैंकों में लेनदेन के लिए रही मारामारी

Thu, 17 Nov 2016 12:53 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Thu, 17 Nov 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
problem in dowaba
problem
नोटबंदी के आठवें दिन बुधवार को लेनदने करने में ग्राहकों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब 40 करोड़ रुपये जमा किए गए और तकरीबन 32 करोड़ ग्राहकों ने निकाले। इसके बाद भी लगभग 55 बैंकों से ग्राहक वापस कर दिए गए हैं। लेनदेन को लेकर बैंकाें में मारामारी की स्थिति रही। हंगामे के बीच बैंककर्मी किसी तरह स्थिति संभाले रहे। वहीं पुलिस भी सुबह से शाम तक हलाकान रही।
विज्ञापन

जिले में कुल 125 बैंक की शाखाएं हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा के अलावा एसबीआई की सबसे ज्यादा शाखाएं हैं।

बुधवार को एसबीआई व बीओबी की भी शाखा ने लोगों को दगा दे दिया। करेंसी न पहुंचने की वजह से ग्रामीण इलाकों की शाखाओं ने ग्राहकों से रुपये जमा तो कराए गए, लेकिन उन्हें भुगतान नहीं किया जा सका। इसके बावजूद बुधवार को जिले भर की बैंकों में करीब 40 करोड़ जमा हुए, जबकि 32 करोड़ रुपये की निकासी हुई। बुधवार को अधिकांश बैंकों में भुगतान के लिए जमकर हल्ला हुआ। मुख्यालय समेत आसपास के बैंकों में दिन भर यही स्थिति रही। इसकी बड़ी वजह यह थी कि कैश कम था, जबकि ग्रामीण इलाकों में कैश ही खत्म था। कई बैंक ऐसे थे, जिनके पास कैश कम था। ग्राहकों की भीड़ को देख उन्होंने लोगों से विड्राल फार्म कम भरवाएं ताकि सभी लोगों को एक से दो हजार रुपये का भुगतान कर सकें। बुधवार को जिले के लगभग 55 बैंकों से लोगों को कैश नहीं मिल सका।   वहीं एलडीएम दिनेश कुमार मिश्र का कहना है कि कुछ बैंकों की शाखाओं में रुपये नहीं पहुंचे हैं। इसके चलते वितरण में परेशानी हो रही है। एक-दो दिन के भीतर सभी शाखाओं में नोट पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन



वहीं रिजवी फिल्म प्रोडक्शन की फिल्म टी फॉर ताजमहल की शूटिंग इन दिनों कौशाम्बी में चल रही है। फिल्म की मुख्य अभिनेत्री दिविता बाग को बुधवार को रुपये की जरूरत पड़ी। दिविता बाग ने बगैर किसी की मदद से अपने पास जमा पांच सौ व एक हजार की नोट को बदलने के लिए  बीओबी की शाखा मंझनपुर पहुंची और लाइन लगाकर नोट बदलीं। चार हजार रुपये का भुगतान लेने के बाद वह चहकते हुए बैंक से बाहर निकलीं। उन्होंने कहा भी कि पीएम मोदी की यह पहल सराहनीय ह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed