{"_id":"56e9b4ca4f1c1b3b768b48d4","slug":"problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर फुुंकने से बढ़ी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर फुुंकने से बढ़ी दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेवादा ब्लाक के तिलगोड़ी गांव में आठ दिनों से और सिराथू के करनपुर सौरई गांव में महीनेभर से ट्रांसफार्मर फुंका है। इससे इन दोनों गांवों में बिजली, पानी का संकट गहरा गया है। लोग ढिबरी और लालटेन की रोशनी में घरेलू कार्य करने को मजबूर हैं। आरोप है कि समस्या से अवगत कराने के बाद भी ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा रहा है। ग्रामीणों ने बुधवार को तहसील में उपजिलाधिकारी से शिकायत की।
चायल तहसील के तिलगोड़ी गांव में लगा ट्रांसफार्मर 8 दिन पहले फुंक गया। तभी से पूरे गांव की बत्ती गुल है। इससे लोगों का तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को घर से दूर हैंडपंपों से सुबह-शाम लाइन लगाकर पानी भरना पड़ रहा है। गांव के पूर्व प्रधान विनय सिंह, फूल सिंह, गजराज, सलीम, शरद कुमार आदि ने बताया कि एक साल में छह बार ट्रांसफार्मर फुंक चुका है। सबसे ज्यादा दिक्कत बोर्ड की परीक्षा दे रहे बच्चों को हो रही है। ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से नाराज गांव वाले बुधवार को चायल तहसील में एसडीएम से पहुंच शिकायत की है।
चेताया कि यदि दो-तीन में फुंका ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया तो वे सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। वहीं ट्रांसफार्मर फुंकने से सिराथू तहसील के करनपुर सौरई गांव में महीनेभर से बिजली गुल है। गांव के रहने वाले लल्लू सिंह, सुकरूलाल, बद्री विशाल, रामचंद्र, कासिम अंसार, रामबाबू आदि ने बताया कि गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा था। ओवरलोड के कारण बार-बार फुंक रहा है। महीनेभर से ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। लोगों की मांग है कि यहां 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाए, तभी बार-बार फुंकने की समस्या का समाधान संभव है।