{"_id":"57d6f9a74f1c1ba73dd47622","slug":"private-transfarmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी ट्रांसफार्मर से बकाएदारों का घर जगमग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी ट्रांसफार्मर से बकाएदारों का घर जगमग
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 13 Sep 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपसहसा उपकेंद्र के कनैली गांव में प्राइवेट ट्रांसफार्मर लगाकर बकाएदारों को बिजली की आपूर्ति की जा रही है। वहीं विभाग का पाई-पाई चुकता करने वाले उपभोक्ताओं के यहां अंधेरा रहता है। ये चौंकाने वाला खेल धड़ल्ले से बिजली विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से हो रहा है। ट्रांसफार्मर लगवाने वाले चंद लोग कनेक्शन जोड़ने के नाम पर उपभोक्ताओं से रुपया वसूल रहे है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी अनदेखी कर रहे हैं।
पांच हजार की आबादी वाली ग्राम सभा कनैली में बिजली विभाग का लाखों रुपया बकाया है। अगस्त माह में गांव में लगे सौ और 63 केवीए के दोनों ट्रांसफार्मर अचानक फुंक गए। विभाग ने ट्रांसफार्मर तो उतरवा लिया, लेकिन नया ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए 70 फीसदी बकाए की अदायगी पर अड़ गया। चेतावनी दी गई कि जब तक बिल अदायगी नहीं होगी, तब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला जाएगा। इस गांव के कुछ लोगों ने विभाग को दरकिनार कर दोनों ट्रांसफार्मरों के स्थान पर 25 और दस केवीए का ट्रांसफार्मर लगाकर अपने-अपने घरों को रोशन कर लिया। इससे बकाएदारों के घर तो रोशन हो गए पर विभाग को हर महीने बिल चुकता करने वाले उपभोक्ताओं के घरों में अंधेरा जरूर छा गया।
इतना ही नहीं जिन उपभोक्ताओं को बिजली की दरकार है उनसे ट्रांसफार्मर लगवाने वाले दो से ढाई हजार रुपये ले रहे हैं। बानगी के तौर पर गांव के अभिमन्यु सिंह, नीलमणि सिंह, किशोर सिंह, रामप्रताप सिंह, रामकृष्ण सिंह आदि को लिया जा सकता है। उपभोक्ताओं पर विभाग का हजारों रुपया बकाया है, इसके बावजूद निजी ट्रांसफार्मर से इनके घर रोशन है, जबकि गांव के भार्गव भूषण, रजऊ विश्वकर्मा, अवध नारायण पांडेय, देवी प्रसाद सिंह, शिवशंकर सिंह आदि ने विभाग का बिल चुकता कर रखा है। इसके बाद भी इनके घरों में बिजली नहीं पहुंच रही है। मामले में जेई सौरभ मौर्य का कहना है कि निजी ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति कराने की जानकारी नहीं है। जांच में आरोप सही मिला तो ट्रांसफार्मर जब्त कराते हुए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बिल अदायगी बगैर कनेक्शन जोड़ने पर एफआईआर
पश्चिमशरीरा उपकेंद्र के पचामा गांव के पांच उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग की टीम ने एफआईआर दर्ज करा दिया है। पश्चिमशरीरा उपकेंद्र के जेई आशीष शुक्ल के नेतृत्व में विभागीय कर्मियों की टीम ने पचामा गांव में छापेमारी की। टीम के सदस्यों ने पांच हजार से अधिक के दर्जनभर बकाएदारों का कनेक्शन काटा। इसके अलावा पांच उपभोक्ता ऐसे मिले जो बकाया जमा किए बगैर बिजली का उपभोग कर रहे थे। इनके खिलाफ जेई आशीष शुक्ल की तहरीर पर पश्चिमशरीरा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। इनमें ज्ञान सिंह, महेंद्र सिंह, फूल सिंह, रामशरन सिंह, शत्रुघ्न सिंह शामिल हैं।