{"_id":"66dac253e8cd997693096491","slug":"private-clinic-operator-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle-accident-occurred-while-returning-home-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : अज्ञात वाहन की टक्कर से निजी क्लिनिक संचालक की मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : अज्ञात वाहन की टक्कर से निजी क्लिनिक संचालक की मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा
Fri, 06 Sep 2024 02:20 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 06 Sep 2024 02:20 PM IST
सार
सैनी थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव निवासी आमता प्रसाद उर्फ अनिल पटेल (25) पुत्र भोला प्रसाद कड़ाधाम थाना क्षेत्र के देवीगंज कस्बे में एक निजी क्लीनिक का संचालन करता था। बताते हैं कि बृहस्पतिवार की देर रात वह क्लीनिक से घर जा रहा था। इसी दौरान मीरापुर गांव के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
अनिल पटेल। फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विस्तार
कड़ा सैनी थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
सैनी थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव निवासी आमता प्रसाद उर्फ अनिल पटेल (25) पुत्र भोला प्रसाद कड़ाधाम थाना क्षेत्र के देवीगंज कस्बे में एक निजी क्लीनिक का संचालन करता था। बताते हैं कि बृहस्पतिवार की देर रात वह क्लीनिक से घर जा रहा था। इसी दौरान मीरापुर गांव के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में अनिल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची कड़ाधाम पुलिस ने युवक को सीएचसी कड़ा में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो जाने से परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। टक्कर मारने वाले वाहन की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन