फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Prisoners will fast for nine days in the district jail

Kaushambi News: जिला जेल में नौ दिन बंदी रखेंगे व्रत

Tue, 23 Sep 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 23 Sep 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Prisoners will fast for nine days in the district jail
जिला जेल में मां दुर्गा की पूजा करते जेल अधीक्षक। स्रोत- जेल प्रशासन
नवरात्र की शुरुआत के साथ जिला जेल मंझनपुर में कैदियों का आस्था उत्साह देखने लायक रहा। जेल अधीक्षक अजीतेश कुमार ने बताया कि इस बार 212 बंदियों ने नवरात्र व्रत रखने का संकल्प लिया है। इनमें 206 पुरुष और छह महिलाएं शामिल हैं। खास बात यह रही कि 201 हिंदू पुरुष बंदियों के साथ पांच मुस्लिम बंदियों ने भी व्रत रखा है।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक ने बताया कि रविवार को जेल परिसर में ही मिट्टी से मूर्ति तैयार की गई थी। मूर्ति को पंडाल में रखकर सजाने-संवारने का कार्य हिंदू और मुस्लिम बंदियों ने मिलकर किया। सोमवार को शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति की वैदिक विधि-विधान से स्थापना की गई। व्रत रखने वालों का कहना था कि मां दुर्गा का आशीर्वाद लेकर वे भविष्य में बेहतर जीवन की ओर बढ़ना चाहते हैं और पिछली गलतियों को न दोहराने का संकल्प ले रहे हैं। जेल परिसर में बने पंडाल को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। रात में पूरा पंडाल जगमगा उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed