{"_id":"63e69e598336ec37dd0ad2ea","slug":"prisoners-should-also-get-the-right-to-vote-mp-sonkar-kaushambi-news-c-3-1-53410-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैदियों को भी मिले मतदान का अधिकार: सांसद सोनकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैदियों को भी मिले मतदान का अधिकार: सांसद सोनकर
Sat, 11 Feb 2023 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 11 Feb 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
कैदियों को भी मिले मतदान का अधिकार: सांसद सोनकर
बजट सत्र में सांसद ने संसद में उठाया मुद्दा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कैदियों को भी मतदान का अधिकार मिलना चाहिए। संसद में यह मुद्दा जनपद के सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर ने बजट सत्र में उठाया।
सांसद ने लोकसभा, विधानसभा, नगर निकाय और पंचायत चुनाव में कैदियों को जेल में ही मतदान की सुविधा दिलाने की मांग की। सांसद ने कहा कि जब एक बंदी देश के चुनावी पर्व में प्रत्याशी बनकर सम्मिलित हो सकता है तो फिर अन्य बंदियों को मतदान के अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। चुनाव आयोग को जेल में ही बूथ बनाकर उनको मतदान करने का अवसर प्रदान करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश की विभिन्न जेलों में पांच लाख से ज्यादा बंदी हैं। उन्हें वोट का अधिकार प्राप्त है, लेकिन प्रत्येक चुनाव में ये मतदाता अपने मत का प्रयोग करने से वंचित रह जाते हैं। इतनी बड़ी मतदाता संख्या के मतदान के लिए चुनाव आयोग को व्यवस्था करनी चाहिए। अब चुनाव में वृद्घजनों एवं दिव्यांगों को डाक मत से मतदान की सुविधा मिली हुई है। ऐसे में जेलों में बंद कैदियों को जेल में ही वोट डालने की सुविधा मिले।