फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Principal of Gurukul Vedic College Saini trapped in forgery

जालसाजी में फंसे गुरुकुल वैदिक महाविद्यालय सैनी के प्राचार्य

Thu, 20 Jan 2022 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Principal of Gurukul Vedic College Saini trapped in forgery
froud
सिराथू इलाके के वैदिक संस्कृत महाविद्यालय सैनी के प्राचार्य कुलदीप नारायण जालसाजी में फंस गए हैं। उन पर कूट रचित अभिलेखों के सहारे नौकरी हथियाने का आरोप है। तीन सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट पर प्रबन्ध समिति ने उनकी नियुक्ति रद कर दी है। इसे लेकर महाविद्यालय में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

गुरुकुल वैदिक संस्कृत महाविद्यालय सैनी में कुलदीप नारायण को 26 जुलाई वर्ष 2016 में प्राचार्य नियुक्त किया गया था। पिछले दिनों उनके खिलाफ फर्जी अभिलेखों के सहारे प्राचार्य की नौकरी हथियाने की शिकायत मिली थी। प्राचार्य ने अपने आवेदन में भवंस मेहता डिग्री कॉलेज भरवारी में संविदा पर पांच साल तक अध्यापन कार्य करने का अनुभव प्रमाण पत्र लगाया गया था।
विज्ञापन

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रबंध समिति ने 16 अक्तूबर 2021 को जरिए आरटीआई भवंस मेहता डिग्री कॉलेज भरवारी से सूचना मांगी। जवाब में बीएस मेहता कॉलेज की ओर से अनुभव प्रमाण पत्र पर दर्ज हस्ताक्षर फर्जी बताए गए। साथ ही यह भी बताया गया कि वर्ष 1998 से 2016 तक कुलदीप नारायण भवंस मेहता विद्याश्रम में शिक्षक थे। जहां उनका पीएफ भी कटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर गुरुकुल के सभापति ने प्रबंधक दिलीप कुमार, सहायक प्रबंधक इंद्रजीत कुमार व प्रबंध समिति के सदस्य रमेश केसरवानी की तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी। जांच में समिति को अनुभव प्रमाण पत्र फर्जी मिला। इस पर प्रबंध समिति ने 16 जनवरी को बैठक कर प्राचार्य की नियुक्ति रद करने का फैसला ले लिया। समिति ने डीआईओएस, जेडी, कुलपति व कुलसचिव को भी पत्र भेजकर निर्णय से अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed