फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Prime Minister will lay the foundation stone of 57 industries with investment of Rs 662 crore

Kaushambi News: 662 करोड़ के निवेश वाले 57 उद्योगों की प्रधानमंत्री रखेंगे आधारशिला

Tue, 13 Feb 2024 04:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 13 Feb 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister will lay the foundation stone of 57 industries with investment of Rs 662 crore
संदीप श्रीवास्तव।
ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में एमओयू साइन करने वाले 57 उद्यमियों ने 662 करोड़ की लागत वाले प्रोजेक्ट अब धरातल पर उतरने को तैयार है। 19 फरवरी को लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन होगा, जिसमें प्रधानमंत्री इनके उद्योगों की आधारशिला रखने की औपचारिक प्रक्रिया पूरी करेंगे। इन उद्योगों की स्थापना से करीब तीन हजार लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के तहत जनपद में निवेश के लिए बड़े पैमाने पर उद्यमी आगे आ रहे हैं। अब तक 147 उद्यमी 1585 करोड़ रुपये के निवेश का एमओयू साइन कर चुके हैं। इनमें से 662 करोड़ के निवेश का एमओयू साइन करने वाले 57 उद्यमी ऐसे हैं, जो या तो निर्माण शुरू करा चुके हैं या फिर शुरू कराने वाले हैं।
विज्ञापन

इन उद्यमियों का हौसला बढ़ाने के लिए ही शासन की ओर से 19 फरवरी को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी होगी। लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री इन उद्योगों व प्रतिष्ठानों की आधारशिला रखेंगे। एक कार्यक्रम जिले स्तर पर होगा। 10 करोड़ से अधिक निवेश वाले 57 में से 22 निवेशक पीएम के कार्यक्रम में शामिल होने लखनऊ जाएंगे। वहीं शेष उद्यमी जिले स्तर के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ेगा जिले का योगदान

उद्यमी मित्र भानु दुबे ने बताया कि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के चिह्नित प्रोजेक्ट में आठ फार्मेसी कॉलेज भी शामिल हैं। इनकी स्थापना के बाद चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में कौशाम्बी का योगदान बढ़ेगा। इसके अलावा पांच होटल व मैरिज लॉन, दो कोल्ड स्टोर, तीन राइस मिल, दो डेयरी, दो ऑयल मिल, एक हैंडलूम से जुड़ी फैक्ट्री समेत अन्य उद्योग व प्रतिष्ठान यहां स्थापित होंगे।

एलईडी लाइट बनाने की फैक्ट्री के लिए चार बीघा भूमि लीज पर ली है। बैंक से लोन की प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद है नवंबर तक काम शुरू हो जाएगा। इस फैक्ट्री में लगभग 150 लोगों को रोजगार मिलेगा।
संदीप श्रीवास्तव, प्रयागराज

कुम्हियावां में राइल मिल लगा रहा हूं, जिसमें करीब 50 लोगों को रोजगार मिलेगा। निर्माण हो गया है। मशीनें खरीदने के लिए लोन की फाइल बैंक में लगी है। उम्मीद है कि जल्द ऋण स्वीकृत हो जाएगा।

राहुल अग्रहरि, मंझनपुर

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तारीख 19 फरवरी निर्धारित हुई है। इसमें लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री उद्योगों की आधारशिला रखेंगे। जिला स्तर पर भी कार्यक्रम होगा।
केके अमर

उपायुक्त उद्योग

संदीप श्रीवास्तव।

संदीप श्रीवास्तव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article