फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   primary teacher

जाली दस्तावेजों से नौकरी पाने वाले शिक्षक को जेल

Wed, 16 Mar 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 16 Mar 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
primary teacher
जेल
शैक्षिक अभिलेखों में हेराफेरी करके नौकरी हथियाने वाले मेडुआ सलेमपुर गांव निवासी शिक्षक राकेश सिंह को सोमवार रात सरायअकिल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वर्ष 2010 में बीटीसी करने के बाद कौशाम्बी के बेराैंचा प्राथमिक स्कूल में तैनाती मिली थी। शिकायत पर जांच के बाद बेसिक शिक्षाधिकारी ने एफआईआर दर्ज कराते हुए नौकरी से निकाल दिया था। टीचर को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


राकेश सिंह पुत्र संतलाल की वर्ष 2014 में सहायक शिक्षक पद पर तैनाती कौशाम्बी ब्लाक के बेरौंचा प्राथमिक स्कूल में की गई थी। गांव के रहने वाले हीरेंद्र सिंह ने उनके शैक्षिक अभिलेखों को फर्जी बताते हुए इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी। हीरेंद्र का आरोप है कि शैक्षिक अभिलेखों में हेराफेरी करके राकेश कुमार ने नौकरी हथियाई है। शिकायत पर बेसिक शिक्षाधिकारी अशोक कुमार यादव ने अभिलेखों की जांच कराई, तो सामने आया कि  बीटीसी चयन में बीएससी और नियुक्ति में बीए की मार्कशीट के साथ चित्रकूट जिला अस्पताल से बना मूक बधिर का फर्जी प्रमाण पत्र लगाया गया है। जांच के बाद बेसिक शिक्षाधिकारी ने सरायअकिल थाने में जालसाजी की एफआईआर दर्ज कराने के बाद राकेश कुमार को शिक्षक पद से हटा दिया था। केस दर्ज होने के बाद से वह फरार था। फरार शिक्षक की तलाश में जुटी सरायअकिल पुलिस ने सोमवार की रात दबिश देकर उसे घर से दबोचा। पुलिस ने जालसाजी के आरोप में पकड़े गए शिक्षक को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


द्वाबा के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में फर्जी अभिलेखों के आधार पर नौकरी करने वाले लोगों की लंबी फेहरिस्त है। बीटीसी प्रशिक्षण के दौरान ही फर्जी मार्कशीट के आधार पर प्रवेश लेने वाले कई प्रशिक्षु जहां प्रशिक्षण से निकाले जा चुके हैं।  चर्चा है कि कौशाम्बी ब्लाक के दो स्कूलों में अब भी दो ऐसे शिक्षक तैनात हैं, जिन्होंने बीटीसी से लेकर चयन तक अभिलेखों में हेराफेरी करके नौकरी हथियाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed