{"_id":"646f3083380356b7cd07d783","slug":"priest-who-went-to-get-married-died-in-mysterious-condition-found-unconscious-on-the-roadside-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशांबी : शादी कराने गए पुरोहित की रहस्यम हालत में मौत, सड़क किनारे मिले थे अचेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशांबी : शादी कराने गए पुरोहित की रहस्यम हालत में मौत, सड़क किनारे मिले थे अचेत
Thu, 25 May 2023 03:25 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 25 May 2023 03:25 PM IST
सार
शादी कराने गए एक पुरोहित बृहस्पतिवार की सुबह दरियापुर गांव के पास रोड के किनारे बेहोशी की हालत में पड़े मिले। राहगीरों ने पुरोहित को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी कराने गए एक पुरोहित बृहस्पतिवार की सुबह दरियापुर गांव के पास रोड के किनारे बेहोशी की हालत में पड़े मिले। राहगीरों ने पुरोहित को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुरोहित की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली के बिसारा गांव के अयोध्या प्रसाद तिवारी (42) पुत्र चंद्र नारायण तिवारी खेती किसानी के साथ पुरोहित का काम करते हैं। बुधवार की शाम गांव के लाल चंद्र पाल के बेटे की शादी कराने कौशाम्बी कोतवाली के गोपसहसा गांव गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह गुवारा दरियापुर के बीच सड़क के किनारे रोड पर वह बेहोश पड़े थे।
विज्ञापन
उधर से गुजर रहे राहगीर ने अयोध्या को इलाज के लिए एक स्थानीय अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अयोध्या की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोते हुए अस्पताल पहुंचे। अयोध्या के चार बेटियां प्राची, मन्ना, पवित्रा व गुनगुन व पत्नी रेखा हैं। सूचना पर जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन